• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • LIVE : MI W vs RCB W
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • LIVE : MI W vs RCB W
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. see the pictures of rain and snowfall in northern india

उत्तर भारत में बारिश, ओले और बर्फबारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
Updated: July 20, 2021 16:30 IST
हमें फॉलो करें
    • उत्तर भारत में गुरुवार (7 फरवरी) को बारिश, ओले और बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। इससे ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है, लेकिन पर्यटकों ने इस बर्फबारी का खूब मजा लिया। हालांकि, बर्फबारी और बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।
    • राजस्थान में गुरुवार की दोपहर बाद मौसम में आये बदलाव से कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार जैसलमेर, श्रीगंगानगर,अलवर, भरतपुर, हनुमानगढ के आसपास इलाकों में बारिश और श्रीगंगानगर तथा हनुमानगढ के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। जैसलमेर में 0.2 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही के साथ 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तेज ठंडी हवाएं चली जिससे ठंड का अहसास हुआ।
    • हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में व्यापक बारिश हुई और सर्वाधिक वर्षा चम्बा जिले में हुई। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को दी। विभाग ने राज्य में शुक्रवार तक भारी हिमपात और बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि चम्बा में 47 मिमी वर्षा हुई जबकि धर्मशाला में 42.8 मिमी, पालमपुर में 34 मिमी, कांगड़ा में 25.7 मिमी और उना में 21.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि मनाली में 14 मिमी और डलहौजी में आठ मिमी वर्षा हुई।
    • 1/7

      प्रतीकात्मक फोटो (फाइल)

    • जम्मू कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने और क्षेत्र में भारी हिमपात के चलते यहां हवाईअड्डे पर विमान सेवाएं बाधित रहने के कारण कश्मीर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी देश के शेष हिस्सों से कटा रहा। श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि घाटी और जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी हिमपात हुआ।
    • उत्तराखंड के ऊंचाई उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से प्रदेश के ज्यादातर इलाके फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गये हैं। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क, औली, मुनस्यारी सहित चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रूद्रप्रयाग जिलों के अंदरूनी हिस्सों में ताजा बर्फबारी शुरू हो गई है।
    • 2/7

      जम्मू कश्मीर में यातायात और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में जवाहर सुरंग और पटनीटॉप इलाकों में बर्फ एकत्रित हो जाने और चार ताजा भूस्खलन के कारण दूसरे दिन भी श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा।

TOPICS
Rain
Snowfall
अपडेट
अब बंद गले का काला कोट नहीं पहनेंगे रेल अधिकारी, ब्रिटिश विरासत को विदाई, अंग्रेजी नाम भी बदलेंगे
Singh Rashifal 2026: सिंह राशि को मिलेगा किस्मत का साथ या रहना होगा सतर्क, जानें 10 बड़ी भविष्यवाणियां
Cold Wave Alert: यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में स्कूल बंद, यहां है राज्यवार पूरी लिस्ट
दिल्ली ने देखा सबसे ठंडा दिन, 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान; बाकी राज्यों का हाल
15 KM के दायरे में मांस-मच्छी बंद, नॉन वेज पर टोटल बैन… राम नगरी अयोध्या को लेकर प्रशासन का नया फरमान
Sooji vs Atta: सूजी या गेहूं का आटा, सेहत के लिए कौन है असली चैंपियन? किसे खाने से कंट्रोल रहता है शुगर और मोटापा
Lucky Zodiac Sign: दुर्लभ योगों में षटतिला एकादशी, इन राशियों पर मेहरबान होंगे श्री विष्णु, चमक सकती है किस्मत
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
एक और तेल टैंकर पर अमेरिकी कब्जा, ट्रंप की स्ट्राइक से टेंशन में ऑयल इंडस्ट्री
दीपम विवाद: ‘क्या आप उम्मीद करते हैं अदालत इसे चुपचाप सह लेगी?’ हाई कोर्ट ने अधिकारियों को दी चेतावनी
‘9 साल का बच्चा भी एडल्ट फिल्म..’, Jana Nayagan विवाद के बीच राम गोपाल वर्मा ने CBFC को लेकर दिया बड़ा बयान
जनसत्ता आज का अखबार – 10 जनवरी 2026, शनिवार का हिंदी समाचार पत्र – Today’s Hindi Newspaper, Jansatta ePaper (10 January)
फोटो गैलरी
8 Photos
इन फिल्मों को देखने के बाद कहेंगे काश नहीं देखी होती, दिमाग पर छोड़ती हैं ऐसा असर दोबारा देखने की नहीं जुटा पाएंगे हिम्मत
17 hours agoJanuary 9, 2026
8 Photos
बात-बात पर बच्चों डांटते हैं तो संभल जाएं? सेहत और दिमाग पर पड़ता है ये असर
17 hours agoJanuary 9, 2026
11 Photos
सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार
17 hours agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US