-
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के समय बच्चन परिवार ने कितनी मस्ती की और अभिषेक से लेकर ऐश्वर्या राय तक की मेहंदी कैसी लगी थी और कौन ऐश्वर्या राय का मेकअप किया था, सब कुछ तस्वीरों के जरिये आप देख सकेंगे।
-
ऐश्वर्या राय ने अपनी मेहंदी की रस्म में पिंक कलर का लहंगा पहना था। हाथ और पैर में भरवा मेहंदी डिजाइन ऐश ने लगवाई थी। फूलों का गजरा पहने ऐश बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।
-
अभिषेक बच्चन ने भी अपने हाथों में हार्ट शेप की मेहंदी लगावाई थी। सी ग्रीन कुर्ता पहने अभिषेक गले में बहुत सी चेन पहने हुए थे।
-
बच्चन परिवार ने संगीत सेरेमेनी पर व्हाइट कलर के कपड़े पहने थे। श्वेता बच्चन से लेकर जया और अमिताभ और उनकी नातिन भी व्हाइट ड्रेस में नजर आई थीं।
-
संगीत की रात जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने अपना स्पेशल डांस प्रेजेंट किया था और उनकी मस्ती में अभिषेक और ऐश भी खिलखिला पड़े थे।
-
ऐश्वर्या राय के मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉन्ट्रैक्टर थे। ऐश की मेहंदी से लेकर शादी तक का सारा मेकअप उन्होंने ही किया था।
-
ऐश ने अपनी शादी में कांजीवम गोल्डन साड़ी पहनी थी। वहीं अभिषेक क्रीम कलर के सूट में नजर आए थे। सराफा पहने अभिषेक मंडप में बैठे थे।
-
ऐश ने बड़े जूड़े के साथ लंबी चोटी बनवाई थी जो कि पूरी तरह से व्हाइट फूलों से ढकी थी। बैक डीप नेक के ब्लाउज पर उनका ये हेयरस्टाइल खूब जम रहा था।
-
फेरों के समय अभिषेक ने ऐश का हाथ पकड़ कर सात वचन लिए थे।
-
शादी के बाद अभिषेक और ऐश जब अपने घर रवाना हो रहे थे तब कार में भी अभिषेक ने ऐश का हाथ थामे हुए रखा था।
-
बता दें कि शादी के बाद बच्चन परिवार कपल को आशीर्वाद दिलाने तिरुपति मंदिर भी गया था। Photos: Social Media
