-
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्म ‘अंतिम’ (Antim) के स्क्रीनिंग के दौरान जब संगीता पहुंची तो सबकी निगाहें एक्ट्रेस पर ही टिक गई थी। संगीता पहले की तरह ही ब्यूटीफुल और बोल्ड नजर आई थीं। सलमान खान से सगाई टूटने के बाद भी दोनों के रिश्ते खराब नहीं थे और आज भी वे एक-दूसरे के साथ स्पेशल बॉड शेयर करते हैं। नहीं यकीन तो ये तस्वीरें देखिए।
-
सलमान अब 55 साल के हो चुके हैं लेकिन एक समय खुद से छह साल बड़ी संगीता संग उनकी सगाई तक हो चुकी थी। साल 1994 में संगीता-सलमान शादी करने वाले थे और शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन किस्मत को ये मंजूर नहीं था और सगाई टूट गई थी।
-
संगीता को सलमान के उस वक्त किसी और के साथ होने का पता चला था और इससे नाराज होकर उन्होंने शादी कैंसिल कर दी थी।
-
संगीता ने इसके बाद क्रिकेटर अजहरूद्दीन संग शादी कर ली थी लेकिन शादी के करीब 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।
-
सलमान से सगाई तोड़ने के बाद भी उनका संबंध एक्टर से हमेशा अच्छा रहा है।
-
संगीता अब भी सलमान खान की अच्छी दोस्तों की लिस्ट में शुमार है।
-
सलमान खान संगीता के बर्थडे सेलिब्रेशन में हर बार मौजूद होते हैं।
-
हैंगआउट या किसी गैदरिंग में सलमान खान के दोस्तों के साथ संगीता अधिकतर ही नजर आ जाती हैं।
-
फिल्म अंतिम के स्क्रीनिंग के दौरान भी संगीता पहुंची थीं और इस दौरान वह सिलवर शिमरी मिनीज संग ब्लैक टॉप कैरी की थीं।
-
संगीता 61 साल की उम्र में भी खुद को फिट रखी हुई हैं। योग और मेडिटेशन के जरिए उन्होंने अपने ऊपर उम्र का असर नहीं आने दिया है।
-
Photos: Social Media
