-

सलमान खान की मां मुंबई के माहिम में रहती थीं और पिता इंदौर से आए थे। सलीम खान जब मुंबई आए थे तब बांद्रा के एक गेस्ट हाउस में रहते थे। बांद्रा से महिम की दूरी काफी थी, लेकिन सलमान के पेरेंट्स कैसे एक दूसरे से मिले यह दिलचस्प किस्सा है।
-
सलमान खान ने एक सी-फूड फेस्टिवल में यह किस्सा सुनाया था। उस समय वहां राज ठाकरे भी थे।
-
सलमान ने बताया था कि बॉलीवुड के फेमस विलेन रहे अजीत से मिलने उनके पिता माहिम जाते थे और यहीं पर उनकी मुलाकात उनकी मां सुशीला से हुई थी।
-
सुशीला एक प्रकार की चटनी गोल्बी या सुकट बनाया करती थीं। यही सुकट खाकर सलीम और सुशीला की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
-
सलमान ने बताया था कि वह बचपन में माहिम में खूब फिशिंग किया करते थे। उन्हें अपनी मां के हाथ का बना महाराष्ट्रीयन खाना बहुत पसंद है।
-
सलमान ने बताया था कि उनकी मां माहिम के चर्च में और उनके पिता बांद्रा की मस्जिद में उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते थे। उनकी
दुआ ने ही उन्हें सफलता दिलाई है। -
बता दें, कि सलीम खान को सुशीला यानी सलमा ने सलमान खान, अरबाज खान, सुहैल खान और बेटी अलविरा है। वहीं दूसरी पत्नी हेलेन ने एक बेटी गोद ली थी, जिसका नाम अर्पिता है। Photos: Social Media