-
कई बॉलीवुड एक्टर्स हैं जिनके मुंबई में आलीशान बंगले हैं। इनमें से कुछ अपने बंगले में ही रहते हैं तो कुछ ने मुंबई में ही अलग ठिकाना भी बनाया है। आइए डालते हैं एक नजर उन बड़े फिल्मी सितारों पर एक नजर जो मुंबई में लाखों रुपये किराया देकर रेंट के मकान में रहते हैं:
-
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद मुंबई के पॉश एरिया में बने प्रभावती टावर्स के फ्लैट में रहते हैं। यह फ्लैट कपल ने रेंट पर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ्लैट का रेंट करीब सवा सात लाख रुपये प्रति माह है।
-
सलमान खान ने डुपलेक्स किराए पर लिया है। इसी डुप्लेक्स में सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी भी चलती है। सलमान इस परिसर के लिए करीब सवा आठ लाख रुपये पे करते हैं।
-
शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ जुहू के राजमहल सोसायटी के फ्लैट में सेटल हुए हैं। इनके आशियाने का रेंट आठ लाख रुपये प्रति माह है।
-
जैकलीन फर्नांडीज भी जुहू में करीब सात लाख रुपये के रेंट पर फ्लैट लेकर रहती हैं।
-
एक्ट्रेस कृति सेनन ने अंधेरी में फ्लैट किराए पर लिया है। कृति के घर का किराया 10 लाख रुपये प्रति माह है।
-
माधुरी दीक्षित शादी के बाद पति संग अमेरिका में सेटल हो गई हैं। सालों बाद वह दोबारा एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हैं। मुंबई में माधुरी 12.5 लाख रुपये के रेंट पर रहती हैं।
-
रितिक रोशन ने जुहू में एक फ्लैट किराए पर लिया है जिसका रेंट वह सवा आठ लाख रुपये देते हैं।
-
रिचा चड्डा और अली फजल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों मुंबई में 3 लाख रुपये रेंट देकर सी फेसिंग फ्लैट में रहते हैं। (All Photos: Social Media)
