-
सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहे जाते हैं। सलमान खान के हर इंटरव्यू में उनसे एक सवाल यही होता है कि आप कब शादी करेंगे? लेकिन इस सवाल का अब सलमान अलग तरीके से जवाद देना सीख गए हैं।
-
सलमान खान ने एनडीटीवी के साथ इंटरव्यू में एक बात साफ कर दी थी कि उनकी शादी होगी या नहीं, यह तो उन्हें नहीं पता लेकिन उनके बच्चे जरूर होंगे।
-
बता दें कि, सलमान के पिता सलीम खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान एक अच्छे बेटे से ज्यादा अच्छे पिता साबित होंगे।
-
सलमान के लिए सलीम खान का कहना था कि अरबाज और सुहैल के बच्चे अपने पिता से ज्यादा सलमान के करीब हैं।
-
सलमान को बच्चों से बेहद लगाव है और ये बात उनके पिता भी मानते हैं।
-
हालांकि, सलमान ने यह साफ नहीं किया कि शादी के बिना उनके बच्चे कैसे होंगे। क्या सरोगेसी के जरिये या गोद लेकर। इसका खुलासा नहीं किया है।
-
यह वजह यह थी कि सलमान एक समय बाद अपनी गर्लफ्रेंड में अपनी मां को खोजने लगते थे।
-
सलमान खुद को हमेशा एक फैमेली मैन मानते रहे हैं। सलीम खान ने कहा था कि केवल एक वजह से उनकी गर्लफ्रेंड से सलमान का ब्रेकअप होता था।
-
Photos: Social Media