-
सलमान खान और शाहरुख खान ने कभी फिल्म तो कभी स्टेज साथ में जरूर शेयर किया है, लेकिन दोनों के बीच में एक समय काफी मनमुटाव भी था। इस मतभेद का कारण चाहे जो रहा हो, लेकिन एक इंटरव्यू में सलमान ने अपने दिली इच्छा जाहिर कर बता दिया था कि शाहरुख खान की एक चीज पहले उनके हिस्से आने वाली थी, लेकिन अब भी उन्हें उस चीज की तमन्ना मन में है। तो चलिए जानें क्या है वह चीज।
-
सलमान खान ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शाहरुख के पास ऐसी क्या चीज है जो वह खुद पाना चाहते थे।
-
सलमान ने बताया था कि शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’ की तमन्ना उनके मन रही थी।
-
सलमान ने बताया था कि शाहरुख का बंगला कभी वह खरीदने जा रहे थे, लेकिन उनके पिता ने उन्हें मना कर दिया था।
-
सलमान ने बताया कि उनके पिता ने कहा कि इतना बड़ा घर लेकर क्या करोगे और इसके बाद उनकी इस घर को लेने की जिद खत्म हो गई थी।
-
सलमान ने मजाकिया अंदाज में इस इंटरव्यू में कहा था कि वह अब शाहरुख से पूछना चाहते हैं कि वह इतने बड़े घर का क्या करते हैं।
-
बता दें कि शाहरुख और सलमान ने एक नहीं कई बार पर्दे पर स्क्रीन शेयर किया है, लेकिन करन-अर्जुन के बाद दोनों ने कभी साथ में लीड रोल नहीं किया।
-
दोनों एक दूसरे की फिल्म में गेस्ट अपियरेंस में ही नजर आए हैं। Photos: Social Media