-
रेखा जब भी किसी अवार्ड फंक्शन या पार्टीज में नजर आती हैं, कैमरे क्लिक होने लगते हैं। 67 की उम्र में भी रेखा ने अपनी फिटनेस से सबके सामने एक नजीर पेश की है। तो चलिए जानें कि रेखा की फिटनेस का राज क्या है और इस उम्र में वह किस तरह की एक्सरसाइज करती हैं।
-
एक समय ऐसा था जब रेखा काफी मोटी हुआ करती थीं, लेकिन 1978 में पहली बार वह फिल्म घर में नजर आईं तो उनका कायाकल्प देख सब हैरान रह गए थे।
-
तब रेखा ने खुद को फिट करने के लिए योग का सहारा लिया था। रेखा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज योग है।
-
रेखा मौजूदा समय भी हर दिन योग के लिए कम से कम 1 घंंटा वक्त निकालती हैं।
-
बता दें कि रेखा बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने होटल रमी इंटरनेशनल के एक जिम में अपना नामांकन कराया था।
-
रेखा ने यहीं पर स्विमिंग भी सीखी और अब भी रेखा के एक्सरसाइज रिजिम में स्विमिंग शामिल है।
-
रेखा 67 साल की हो चुकी हैं, लेकिन इस उम्र में भी वह डांस करने के मौके निकाल ही लेती हैं।
-
रेखा की फिटनेस के पीछे दूसरा कारण उनका रोज डांसिंग के लिए समय निकालना भी रहा है।
-
रेखा कि खूबसूरती और फिटनेस का राज उनके नेचुरल डाइट में छुपी है। रेखा कभी तेल-मसाले वाली चीजों को नहीं खातीं।
-
रेखा उबली सब्जियां,ढेर सारे सलाद, अंकुरित अनाज और सूखे मेवे पर सबसे ज्यादा निर्भर रही हैं। इसके साथ रेखा की ब्यूटी का बड़ा सीक्रेट है पानी।
-
शाम को 7:30 के बाद रेखा कुछ नहीं खातीं। उनकी डाइट में रोटी और दही जरूर होता है। वह मल्टीग्रेन रोटी ही लेती हैं। Photos: Social Media
