-
भदरी रियासत के वारिस कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जलवा केवल कुंडा में ही नहीं, बल्कि बाहर भी है। हालांकि, राजा भैया से मिलना कुंडावालों का आसान होता है और यही कारण है कि उनकी झलक पाने के लिए बेंती किले के गेट पर हर दिन चाहने वालों की भीड़ जमा होती है। यदि राजा भैया कुंड में होते हैं तो वह अपने फैंस से जरूर मिलते हैं। कभी अपने भवन की छत से हाथ हिलाते तो कभी बाग में सेल्फी देते भी नजर आते हैं।
-
राजा भैया की कद-काठी और रौबदार अंदाज के युवा दीवाने हैं। कुंडा की बात करें तो वहां के लोग उनके दबदबे से भी वाकिफ हैं।
-
राजा भैया संग सेल्फी लेने वाले भी कम नहीं हैं। राजा भैया के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर डालकर युवा खुद को दंबंग दिखाने से भी नहीं चूकते।
-
राजा भैया के कुंडा में हर हफ्ते दो बार जनता दरबार भी लगता है। यहां लोग अपनी परेशानियां लेकर आते हैं और राजा भैया मिनटों में उसके साल्यूशन निकालते हैं।
-
बेंती किले में राजा भैया के अनुमति के बिना किसी का प्रवेश संभव नहीं है, लेकिन जब युवाओं को अंदर आने का मौका मिलता है तो सब राजा भैया को कैमरे में कैद करने को बेताब रहते हैं।
-
कुंडा विधायक राजा भैया बेंती भवन के बाहर हर दिन लोगों से मिलते हैं और उनके विचारों को सुनते हैं।
-
कोविड काल में भी वह चाहने वालों से मिले, लेकिन अपने भवन की बालकनी से ही हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन किया।
-
राजा भैया का जब काफिला निकलता है तो उनके चाहने वाले उनसे हाथ मिलने और फोटो खिंचवाने की होड़ में नजर आते हैं।
-
जनता दरबार के बाद भी लोग राजा भैया संग तस्वीर खिंचवाने में लगे रहते हैं।
-
राजा भैया का ये अंदाज देखकर बॉलीवुड स्टार सरीखा स्टारडम नजर आता है। सोशल मीडिया पर राजा भैया के फैंस पेज भी हैं।
-
Photos: RAJA BHAIYA YOUTH BREGADE