-
बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर पार्टीज के शौकीन थे और अधिकतर ही अपने घर पर जब पार्टी करते थे तो उसमें पूरा बॉलीवुड ही आता था। एक बार पार्टी में पहुंचे राज कुमार ने एक खास वजह से राज कपूर के घर का टॉयलेट यूज करने से मना कर दिए थे। राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस राज से पर्दा हटाया था।
-
रणधीर कपूर कपिल शर्मा से आरके स्टूडियो में होने वाली होली पार्टियों के बारे में बता रहे थे और इसी दौरान उन्होंने राज कुमार का भी किस्सा शेयर किया था।
-
रणधीर कपूर बता रहे थे कि राज कुमार का दिग्गज अभिनेता थे और उनका व्यक्तित्व भी बहुत खास था।
-
रणधीर कपूर ने बताया कि एक बार राज कुमार साहब उनके घर आये थे। महफील चल रही थी, तभी उन्होंने उनको बुलाया और कहा कि वह बाहर जाना चाहते हैं।
-
रणधीर कपूर ने पूछा क्यों? इस पर उन्होंने इशारे से बताया कि उन्हें टॉयलेट जाना है। तब रणधीर ने कहा था कि बाहर जाने की क्या जरूरत चलिए वह बाथरूम बता दे रहे हैं, कहां है।
-
रणधीर कपूर ने बताया कि राज कुमार ने उनके घर में बाथरूम यूज करने पर जो जवाब दिया उसे सुनकर वह बेहद हैरान रह गए थे।
-
राज कुमार का कहना था कि वह एक राजा है, और राज कपूर भी राजा है। तो एक राजा के घर में राजा का टॉयलेट करना उसकी तौहीन होगी।
-
Photos: Social Media
