-
बॉलीवुड के दमदार और अपनी खास अकड़ में रहने वाले एक्टर राजकुमार (Rajkumar) बहुत ही पारिवारिक इंसान थे। वह अपने परिवार की खुशियों का न केवल ख्याल रखते थे, बल्कि सभी की छोटी-छोटी जरूरतों और पसंद को भी जानते थे। अपनी पत्नी गायत्री देवी (Gayatri Devi) और दोनों पुत्र पुरु (Puru Raj Kumar) और पाणिनी (Panini) के साथ बेटी वास्तविकता (Vastvikta) के साथ उनका संबंध बेहद मुधर और दोस्ताना था। राजकुमार ने गायत्री उर्फ जेनिफर से लव मैरिज की थी। बावजूद इसके राजकुमार ने अपनी पत्नी को कभी कोई गिफ्ट नहीं दिया था। हालांकि, वह गायत्री को खुश करने के लिए बहुत खास काम किया करते थे। तो चलिए जानें कि राजकुमार के बेटे पुरु ने अपने और अपनी मां संग राजकुमार से जुड़ी किन बातों को शेयर किया है।
-
राजकुमार केवल बाहरी लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि घर में भी अपनी अकड़ कायम रखते थे। अपने स्टाइल में बात करना और अपने हिसाब से जीना उनकी आदत थी। ( <a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/rajkumar-who-lived-a-lifestyle-like-prince-used-to-do-this-work-in-us-club-in-colaba-every-evening/1715908/ "> प्रिंस जैसी लाइफस्टाल जीने वाले राजकुमार रोज शाम कोलाबा के यूएस क्लब में करते थे ये काम </a> )
-
राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि उनके पिता कभी अपने स्टारडम को बच्चों पर हावी नहीं होने देते थे।
-
पुरु ने बताया था कि उनकी मां गायत्री देवी राजकुमार को अपने हाथ से बना खाना खिलाती थीं और इंतजार करती थीं कि राजकुमार उनकी तरीफ करेंगे, लेकिन राजकुमार खाना खाकर उठ जाते थे और तारीफ नहीं करते थे। ( <a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/rajkumar-used-to-deal-with-films-and-money-at-this-special-place/1716782/ "> इस खास जगह करते थे राजकुमार फिल्म और रुपयों की डील, पांच सौ रुपए के बड़े नोट ही करते थे स्वीकार </a> )
-
गायत्री देवी इस बात से दुखी हो जाती थीं, लेकिन ये राजकुमार की स्टाइल थी की खाना खाने के बाद वह मां के हाथ के बने खाने की तारीफ करते थे। कहते थे, 'आज आपने जो खाना तैयार किया वह वास्तव में स्वादिष्ट था'।
-
पुरु ने बताया कि राजकुमार उनकी मां से बेहद प्यार करते थे, लेकिन कभी भी राजकुमार ने मां को किसी भी अवसर पर कभी कोई गिफ्ट नहीं दिया था। गायत्री देवी को खुश करने के लिए कुछ अलग ही करते थे। वह सरप्राइज देते थे। जैसे कहीं घूमने जाने का, मां को पसंदीदा चीजें खिलाने का।( <a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/in-this-way-the-actor-raj-kumar-had-spent-his-last-night/1722082/ "> मौत से पहले राजकुमार अंतिम रात कर रहे थे ये काम, नहीं चाहते थे लकड़ी पर हो उनकी अंत्येष्टी </a> )
-
राजकुमार गायत्री देवी के रोमांस का हल पल खोजते थे। जीप चलाते हुए भी वह छोटी-छोटी बातों में रोमांस तलाश लेते थे। मां को वह पेडर रोड पर पान खिलाने ले जाते थे। राजकुमार अपनी पत्नी के साथ ही टीवी देखते थे और किताब पढ़ते थे।राजकुमार गायत्री देवी के रोमांस का हल पल खोजते थे। जीप चलाते हुए भी वह छोटी-छोटी बातों में रोमांस तलाश लेते थे। मां को वह पेडर रोड पर पान खिलाने ले जाते थे। राजकुमार अपनी पत्नी के साथ ही टीवी देखते थे और किताब पढ़ते थे।
-
राजकुमार का मनना था कि उपहार से ज्यादा कीमती साथ में समय गुजारना और रोमांस करना होता है। (All Photos: Social Media)
