-
बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर (Raj Kapoor) और नरगिस (Nargis) की लव स्टोरी का अंत दुखद रहा था। नरगिस को राज कपूर के गम से उबरने में सुनील दत्त ने मदद की और बाद में दोनों ने शादी कर ली। नरगिस के शादी करने का दर्द राज कपूर नहीं सह पा रहे थे। राज कपूर के नरगिस से बिछड़ने का गम कितना था ये उनकी पत्नी कृष्णा कपूर (Krishna Kapoor) ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। राज कपूर और नरगिस के अफेयर से सबसे ज्यादा दर्द कृष्णा कपूर ने ही झेला था। बावजूद उन्होंने कभी राज कपूर का साथ नहीं छोड़ा। तो चलिए आज आपको बताएं कि नरगिस से बिछड़कर राज कपूर का क्या हाल था और कृष्णा संग नरगिस के संबंध अफेयर से पहले और बाद में कैसे रहे थे।
-
नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त की एंट्री तब हुई थी जब नरगिस राज कपूर से अलग होने का दर्द झेल रही थीं। राज कपूर और नरगिस ने कई फिल्मों में साथ में किया था। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद की गई थी। असल जिंदगी में राज कपूर के दिल पर नरगिस राज करने लगी थीं। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/indira-gandhi-wanted-to-get-rajiv-gandhi-married-with-raj-kapoor-daughter-ritu-nanda/1732755/"> राज कपूर की बेटी ऋतु संग इंदिरा गांधी ने देखा था एक सपना, राजीव गांधी ने नहीं होने दिया था पूरा </a> )
-
राज कपूर और नरगिस का रिलेशनशिप 9 साल तक रहा था, लेकिन जब राज कपूर ने अपनी पत्नी कृष्णा कपूर से तलाक लेने के लिए मना कर दिया तो नरगिस राज कपूर से दूर हो गईं। नरगिस दूसरी औरत नहीं बनना चाहती थीं।
-
बावजूद इसके अगले दिन राज ने दोबारा वही काम किया, तो उन्होंने उन पर जुर्माना लगा दिया। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/karisma-kapoor-desire-to-work-with-raj-kapoor-remained-unfulfilled-when-uncle-rishi-kapoor-became-a-snag/1761600/"> करिश्मा कपूर की राह में जब चाचा ऋषि कपूर बन गए थे रोड़ा, रह गई एक ख्वाहिश अधूरी </a> )
-
राज कपूर और नरगिस अलग-अलग अपने गमों से लड़ रहे थे। एक इंटरव्यू में कृष्णा कपूर ने बताया था कि नरगिस से अलग हो कर राज बुरी तरह से टूट गए थे।
-
कृष्णा ने बताया था कि राज कपूर अपने बाथरूम में बाथटब में बैठकर रात भर शराब पीते रहते थे और रोते रहते थे। यहां तक कि कई बार वह खुद को जलती सिगरेट से भी दागा करते थे। वह जानती थीं कि ये गम नरगिस के लिए था।
-
नरगिस जब राज कपूर के प्रेम में थी तब भी ये बात कृष्णा अच्छी तरह से जानती थीं। हालांकि दोनों के बीच कभी बात नहीं हुई थी। बस सामाजिक समारोह में सामना होने पर एक दूसरे का अभिवादन या मुस्कराहट के साथ दोनों एक दूसरे से मिलने से बचती थीं।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/sonam-kapoor-father-anil-kapoor-and-bonny-kapoor-famly-was-a-tenant-in-raj-kapoor-garage/1726729/"> राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, सुनीता को डेट पर ले जाने तक के नहीं होते थे पैसे </a> )
-
सुनील दत्त से शादी के बाद जब कृष्णा पहली बार घबराते हुए ऋषि कपूर की शादी में पहुंची थीं और कृष्णा से मिलते हुए सकुचा रही थीं, तब कृष्णा ने उन्हें सहज किया था और कहा था जो हुआ उसे भूल जाएं। इसके बाद से कृष्णा और नरगिस के संबंध में चल रही खटास दूर हो गई थी। (All Photos Social Media)
