-
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की सास डेनिस जोनस (Denise Jonas) अपना 56वां जन्मदिन (Denise Jonas Birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सास की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। जहां एक तरफ प्रियंका, उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) सहित परिवार के अन्य लोग लाखों-करोड़ों रुपये कमाते हैं, ठीक उसी तरह प्रियंका की सास भी करोड़ों रुपये कमाती हैं। (Photo: Denise Jonas Instagram)
-
डेनिस जोनस शादी से पहले साइन लैंग्वेज टीचर थी। निक जोनस के पिता पॉल केविन जोनस से शादी के बाद वह टेक्सास से कैलिफोर्निया चली गईं। (Photo: Denise Jonas Instagram)
-
इसके बाद डेनिस ने कैलिफोर्निया में एक मिशनरी इंस्टीट्यूट में बतौर टीचर काम किया और कई साल तक टीचर रहीं। (Photo: Denise Jonas Instagram)
-
शादी के बाद डेनिस और पॉल के घर चार बेटों ने जन्म लिया। केविन, जो, निक और फ्रैंकी जोनस उनके चार बेटे हैं। निक जोनस तीसरे नंबर के हैं। (Photo: Denise Jonas Instagram) (यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं आलिया भट्ट और सोनम कपूर, 2022 में अब तक इन एक्ट्रेसेस के घर गूंज चुकी है किलकारी)
-
साल दर साल बीतते गए तो जोनस परिवार ने Nellie’s Southern Kitchen खोला जिसका सारा हिसाब किताब डेनिस और उनके पति पॉल के पास रहता है। (Photo: Denise Jonas Instagram)
-
डेनिस जोनस की उम्र 56 साल है और प्रियंका की उम्र 39 साल है। दोनों की उम्र में 17 साल का अंतर है। (यह भी पढ़ें: करण जौहर को कई लोगों ने दी थी सिंगल पेरेंट न बनने की सलाह, जानें फिर भी क्यों बने दो बच्चों के पिता)
-
सास और बहू की बॉन्डिंग काफी अच्छी है और यह उनकी तस्वीरों में भी देखने को मिलता है।
