-
Pregnancy and Baby Birth of Actresses: ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘स्वर्ण घर’ और ‘कहता है दिल जी ले जरा’ जैसे टीवी शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस संगीता घोष (Sangita Ghosh) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह 7 महीने पहले ही मां (Sangita Ghosh Become Mother) बन चुकी हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने यह जानकारी किसी को नहीं दी थी। हालांकि संगीता घोष अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिसने जन्म के कई महीने बाद मां बनने की जानकारी दी हो, इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं जिन्होंने बच्चों के जन्म के कई महीनों बाद मां बनने का खुलासा किया था। (Photo: Sangita Ghosh Instagram)
-
इस लिस्ट में बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा का नाम भी शामिल है। प्रियंका ने बेटी मालती के जन्म कुछ महीने बाद यह जानकारी दी थी कि वह सरोगेसी के जरिए मां बन चुकी हैं। (Photo: Priyanka Chopra Instagram)
-
एक्ट्रेस गुल पनाग ने बेटे के जन्म के 6 महीने बाद मां बनने की जानकारी दी थी। (Photo: Gul Panag Instagram)
-
ये हैं मोहब्बते जैसे शो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मिहिका वर्मा ने बच्चे के जन्म के तीन महीने बाद मां बनने की जानकारी दी थी। (Photo: Mihika Verma Instagram) (यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने कराया न्यूड फोटोशूट तो कुछ इस तरह मजे लेने लगे लोग, देखकर छूट जाएगी हंसी)
-
साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन ने भी बच्चे को जन्म देने के करीब एक साल बाद यह खुलासा किया था कि वह मां बन चुकी हैं। (Photo: Shriya Saran Instagram)
-
फिल्ममेकर करण जौहर भी सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बने हैं। उन्होंने भी इसकी जानकारी कई महीने बाद दी थी। (Photo: Karan Johar Instagram) (यह भी पढ़ें: शो के सेट से शुरू हुई थी वाहबिज दोराबजी की लव स्टोरी, तलाक के बाद इस बीमारी का शिकार हो गई थी एक्ट्रेस)
-
टीवी शो कयामत में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस पंछी बोरा ने बच्चे के जन्म के कुछ महीने बाद तब मां बनने की जानकारी दी थी जब उन्होंने बच्चे का फोटोशूट करवाया था। (Photo: Panchi Bora Instagram)
