-
Pawan Singh Controversies: पवन सिंह भोजपुरी के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। सिंगिंग के बाद एक्टिंग में भी पवन सिंह ने सफलता हासिल की है। पवन सिंह का गाने आए दिन यूट्यूब पर छाए रहते हैं। इन दिनों पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह संग तलाक (Pawan Singh Divorce) की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले भी वह कई दफा अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में आ चुके हैं:
-
पवन सिंह की पर्सनल लाइफ तब पहली बार चर्चा में आई थी जब शादी के कुछ महीनों बाद ही उनकी पत्नी नीलम ने सुसाइड कर लिया था। तब कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि पवन सिंह उन्हें समय नहीं दे पाते थे जिस कारण उन्होंने अपनी जान देने का फैसले कर लिया था। हालांकि इसपर पवन सिंह ने कभी कुछ नहीं कहा है।
-
पहली पत्नी के निधन के बाद पवन काम में बिजी हो गए। 2018 में उनकी निजी जिंदगी तब फिर से लाइमलाइट में आई जब उन्होंने ज्योति सिंह से शादी रचाई।
-
दूसरी शादी के बाद उनका नाम अक्षरा सिंह से जुड़ा। अक्षरा सिंह ने पवन पर उन्हें धोखा देने तक के आरोप लगाए। 2019 में अक्षरा ने ये भी कहा कि उनके साथ रिलेशनशिप में रहते हुए पवन सिंह ने ज्योति से शादी रचाई।
-
साल 2020 में पवन सिंह एक बार फिर से अक्षरा को लेकर चर्चा में आए। तब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था।
-
पिछले कुछ समय से वह भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव संग मनमुटाव को लेकर भी चर्चा में रहे। दोनों ने सार्वजनिक मंचों से एक दूसरे को खूब भला बुरा कहा है।