-
Shilpa Shetty, Akshay Kumar, Sunil Shetty, Nusrat Fateh Ali Khan : बॉलीवुड के गाने कई बार आम लोगों को ही नहीं गायकों को भी इमोशनल कर देते हैं। ऐसा ही एक इमोशनल गाना गाते हुए गायक नुसरत फतेह अली खान भी रोने लगे थे। अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की फिल्म ही नहीं बल्कि ये गाना भी सुपरहिट हुआ था। इस फिल्म का गाना गाते हुए नुसरत बार-बार एक ही बोल पर अटक जा रहे थे। इस गाने के बोल उनके दिल को छू गया था। गीतकार समीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नुसरत फतेह अली खान ने इस फिल्म के गाने को दो बार गाया और दोनों ही बार गाते-गाते वह रो पड़े थे।
-
नुसरत फतेह अली खान की गायकि सूफिया अंदाज वाली होती थी और बॉलीवुड की कई फिल्मों के गाने में उन्होंने अपनी आवाज दी थी।
-
फिल्म धड़कन का ये किस्सा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी लीड रोल में थे।
-
इस फिल्म का गाना समीर ने लिखा था। इस फिल्म में एक इमोशनल गाना भी था। जब शिल्पा की शादी अक्षय कुमार से हो रही होती है।
-
इस गाने को नुसरत फतेह अली खान ने गाया था। गाना था दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है।
-
समीर ने इंडियन आडियल के शो पर बताया था कि इस गाने को गाते समय नुसरत डेढ़ घंटे तक रोए थे।
-
असल में नुसरत को इस गाने का एक शब्द बार-बार इमोशलन बना रहा था। वो शब्द था मैं तेरे बाहों के झूले में पली बाबूल। ये गाने की लाइन आते ही नुसरत रो पड़ते थे।
-
समीर ने बताया कि करीब डे़ढ़ घंटे रोने के बाद नुसरत खुद को संभाल सके थे और तीसरी बार में ये पूरा गाना रिकार्ड किया था।
-
समीर ने बताया था कि जब ये गाना थिएटर में बजा था तो उस वक्त भी ऑडियंस रो पड़ी थी।
-
बता दें कि ये फिल्म साल 2000 में आई थी और अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने अपने ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ में ये फिल्म की थी।
-
सुनील शेट्टी इस फिल्म में शिल्पा के लवर बने थे और उनकी शादी फिल्म में उनसे न होकर अक्षय कुमार से हो गई थी। इसी सिक्वेंस पर ये गाना बना था।(All Photos: Social Media)