-
करिश्मा कपूर बॉलीवुड में आने वाली कपूर फैमिली की दूसरी बेटी हैं। पहली बेटी बॉलीवुड में कदम रखने वाली शशि कपूर की लाडली संजना कपूर थीं।
-
कपूर फैमिली बॉलीवुड का वो हिस्सा हैं, जहां से सबसे ज्यादा कलाकार निकले हैं। राज कपूर के भाई शशि कपूर की बेटी कपूर फैमिली की पहली बेटी थीं, जो बॉलीवुड में काम की थीं।
-
शशि कपूर और जेनिफर केंडल के तीन बच्चे हुए, करण कपूर, कुणाल कपूर और बेटी संजना।
-
पिता शशि कपूर की प्रोडक्शन फिल्म ’36 चौरंगी लेन’ से संजना ने फिल्मों में कदम रखा था।
-
इस फिल्म में लीड रोल उनकी की मां जेनिफर नीभा रही थीं। तब संजना की उम्र 14 साल थी।
-
इसके बाद 17 साल की उम्र में फिल्म ‘उत्सव’ (1984) में रेखा के साथ नज़र आई थीीं।
-
संजना को पहला लीड रोल नसीरुद्दीन शाह के साथ 1989 में आई फिल्म ‘हीरो हीरालाल’ में मिला था। इस फिल्म में अमिताभ के साथ भी वह नजर आई थीं।
-
संजना ने 1988 में आई मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ में भी काम किया था। इस फिल्म को भारत की तरफ से 61वें एकेडमी अवार्ड्स यानी ऑस्कर में, ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ की कैटेगरी में भेजा गया था।
-
इसके आलावा संजना टीवी पर ‘अमूल इंडिया शो’ भी लगभग साढ़े तीन साल होस्ट की थीं।
-
1994 में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘अरण्यक’ में काम किया जिसे एके बीर ने डायरेक्ट किया था। संजना अपने दादा पृथ्वीराज कपूर के ‘पृथ्वी थिएटर’ से जुड़ी रही थीं। 2011 तक इस थिएटर का काम सम्भाला था।
-
2012 से संजना ने एक थिएटर बेस्ड संगठन शुरू किया जिसका नाम ‘जूनून थिएटर’ है। संजना को थिएटर में उनके काम के लिए फ्रेंच सम्मान भी दिया जा चुका है। Photos: Social Media