-
भोजपुरी सुपरस्टार (Bhojpuri Superstar) और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से बीजेपी सांसद (Azamgarh BJP MP) दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दिनेश लाल यादव को निरहुआ (Nirhua) नाम से भी जाना जाता है। उनका नाम कई बार भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ जुड़ चुका है। निरहुआ (Nirhua) वैसे तो फिल्मों और राजनीति में व्यस्त रहते हैं लेकिन एक शख्स है जिसके लिए वह खास समय निकालते हैं।
-
यह शख्स और कोई नहीं बल्कि निरहुआ की मां चंद्रज्योती यादव हैं। निरहुआ अक्सर मां के साथ समय बिताते नजर आते हैं।
-
निरहुआ अपनी मां को ही अपना गुरु मानते हैं और उनकी सिखाई गई बातों को ध्यान में रखते हुए ही आगे बढ़ते हैं।
-
निरहुआ अपनी मां संग एक फिल्म का सीन भी शूट कर चुके हैं। (यह भी पढ़ें: जब भीड़ से बचने के लिए अखिलेश यादव की गाड़ी में घुस गए थे निरहुआ, यूं बची थी दिनेश लाल यादव की जान)
-
जब निरहुआ ने पहली बार मां को प्लेन में बैठाया तो उनकी मां पहले काफी डरी हुई थीं।
-
निरहुआ समय-समय पर इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ बातचीत के दौरान के पलों को शेयर करते रहते हैं। (यह भी पढ़ें: निरहुआ नहीं, यह ऐक्टर है आम्रपाली दुबे का क्रश, 18 साल पहले ही हार चुकी थीं दिल)
-
निरहुआ का कहना है कि उनकी मां ही उनकी टीचर हैं और उन्हीं से सबकुछ सीखने को मिलता है। (All Photos: Dinesh lal Yadav Instagram)
