-
Nikita Thukral married businessman after ban on films: शादीशुदा एक्टर संग संबंध रखने पर एक्ट्रेस निकिता ठुकराल पर फिल्म इंडस्ट्री ने बैन लगा दिया था। करियर के पीक पर बैन लगने से निकिता ने नया रास्ता तलाश लिया था। ये रास्ता था शादी का। निकिता ने बिजनेसमैन गगनदीप सिंह मागो से शादी कर ली थी। निकिता भले ही उन दिनों अपने संबंधों के कारण सुर्खियों में थीं, लेकिन उन्होंने अपनी इस शादी पर खूब मस्ती की थी। हालांकि निकिता पर बाद में बैन भी हट गया था। चार दिनों तक चलने वाली इस शादी की आइए कुछ तस्वीरें आपको दिखाएं।
-
एक्ट्रेस और मॉडल निकिता ठुकराल ने मुंबई के बिजनेसमैन गगनदीप सिंह मागो से 8 अक्टूबर 2016 को शादी की थी।( शादीशुदा मर्द से संबंध रखने पर इस एक्ट्रेस की मां ने छुड़ा दी फिल्म इंडस्ट्री, बिन ब्याही ही रह गई आमिर की हिरोइन )
-
निकिता ने तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल फिल्मों का नामी चेहरा थीं, लेकिन शादीशुदा टी दर्शन से अफेयर के कारण उन पर कन्नड़ फिल्म एसोसिएशन ने बैन लगा दिया था।( शादीशुदा एक्टर से संबंध रखने वाली इस एक्ट्रेस पर फिल्म इंडस्ट्री ने लगाया था 3 साल का बैन, पत्नी ने लगाया था गंभीर आरोप )
-
बैन लगने के बाद निकिता ने अपनी लाइफ को सेटेल करने का निर्णय लिया और पंजाबी मुंडे संग शादी में बंध गईं।
-
निकिता की शादी का जश्न चार दिनों तक चलता रहा था। मेहंदी समारोह से शुरू हुआ ये जश्न सगीत, शादी और रिसेप्शन पर खत्म हुआ था।(बर्बाद हो गई थी सिंगर अरिजीत सिंह की अपनी ही कंटेस्टेंट के साथ लव मैरिज, एक बच्चे की मां से की दूसरी शादी )
-
गगनदीप सिंह मागो उद्योगपति महिंदर सिंह मागो के बेटे हैं। निकिता और गगन का प्यार पहली नजर वाला था।
-
निकिता और गगन ने अपनी शादी गुरुद्वारे में की थी। (बिन ब्याही मां बनी थी सचिन की ये एक्ट्रेस, शादी के बाद पति ही नहीं बेटियों ने भी साथ रहने से कर दिया था इनकार )
-
शादी के दिन निकिता चमकीले गुलाबी रंग के लाल लहंगे और गोल्ड एम्ब्रायडरी वाले जोड़े में नजर आई थीं। निकिता ने खुद को पंजाबी दुल्हन का लुक दिया था।
-
गगन भी क्रीम और गोल्डन शेरवानी संग लाल पगड़ी में डैशिंग लग रहे थे। शादी के बाद गगन और निकिता का रिसेप्शन मुंबई के पांच सितारा होटल में हुआ था।
-
शादी के बाद गगन और निकिता ने अपना हनीमून बहामास मनाया था। बता दें कि शादी के बाद निकिता ने फिर से फिल्मों में वापसी की थी। हालांकि, फिर बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था।(All Photos: Social Media)
