-
South Stars Debut: बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर साउथ (South Stars) तक आज कई बड़े स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्मों (Flop Movie) से की। वहीं दूसरी तरफ कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनकी डेब्यू फिल्मों ने ही पर्दे पर धमाल मचा दिया। साउथ में आज टॉप पर कई स्टार्स ऐसे हैं जिनकी पहली फिल्म ही हिट या सुपरहिट रही थी। इसमें साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का भी नाम शामिल है। रश्मिका ने फिल्म किरिक पार्टी से डेब्यू किया था और यह फिल्म सुपरहिट रही थी। (Photo: Rashmika Mandanna Instagram)
-
वहीं विजय देवरकोंडा ने फिल्म पेली चोपुलु से डेब्यू किया था और यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। (Photo: Vijay Deverakonda Instagram)
-
महेश बाबू ने फिल्म राजा कुमारुडू से डेब्यू किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। (Photo: Mahesh Babu Instagram)
-
साउथ सुपरस्टार राम चरण ने चिरुथा से डेब्यू किया था। यह फिल्म भी हिट हुई थी। (Photo: Ram Charan Instagram) (यह भी पढ़ें: IMDb ने जारी की 2022 की अब तक की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट, लगातार फ्लॉप के बावजूद 6 फिल्में बॉलीवुड की)
-
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने ये माया चेस्वा नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। बड़े पर्दे पर यह फिल्म सफल साबित हुई थी। (Photo: Samantha Instagram)
-
नानी का नाम साउथ के बड़े स्टार्स में लिया जाता है। उन्होंने भी सुपरहिट फिल्म अष्टा चम्मा से डेब्यू किया था। (Photo: Nani Instagram) (यह भी पढ़ें: 2022 के बचे हुए महीनों में बड़े पर्दे पर टकराएंगे बॉलीवुड से साउथ तक के स्टार्स, देखिए किन फिल्मों का होगा क्लैश)
-
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने मनसिनक्कारे फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी। (Photo: Vignesh Shivan Instagram)