• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • Ind Vs Pak U19 Live
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • Ind Vs Pak U19 Live
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. navratri 2017 images 9 avatars of maa durga and know how to do worship of goddess durga in 9 days of navratri

नवरात्रि 2017: ये हैं मां दुर्गा के नौ रूप, जानिए किस दिन होती है किनकी पूजा

Happy Navratri 2017 Images: नवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। साल में दो बार ये पूरे भारत में मनाया जाता है। इसको मनाने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं लेकिन ये त्योहार हर कोई मनाता है। प्रमुख तौर पर दो नवरात्र मनाए जाते हैं लेकिन हिंदी पंचांग के अनुसार एक वर्ष में चार बार…

By: जनसत्ता ऑनलाइन
September 20, 2017 12:05 IST
हमें फॉलो करें
  • navratri, navratri 2017, navratri images, navratri images, navratri image, goddess durga, avatars of goddess durga, avatars of durga, 9 avatars of durga, maa durga avtar, maa durga avatar, maa durga photos, navratri special, navratri latest updates, navratri worship, maa durga photos, maa durga pictures
    1/9

    नवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। साल में दो बार ये पूरे भारत में मनाया जाता है। इसको मनाने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं लेकिन ये त्योहार हर कोई मनाता है। प्रमुख तौर पर दो नवरात्र मनाए जाते हैं लेकिन हिंदी पंचांग के अनुसार एक वर्ष में चार बार नवरात्र आते हैं। चैत्र, आषाढ़, अश्विन और माघ हिंदू कैलेंडर के अनुसार इन महीनों के शुक्ल पक्ष में आते हैं। हिंदू नववर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानि पहले नवरात्रे को मनाया जाता है। आपको बता दें कि आषाढ़ और माघ माह के नवरात्रों को गुप्त नवरात्रे कहा जाता है। चैत्र और अश्विन माह के नवरात्रे बहुत लोकप्रिय हैं। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाले नवरात्रों को दुर्गा पूजा नाम से और शारदीय नवरात्रों के नाम से भी जाना जाता है। अश्विन माह के नवरात्रों को महानवरात्र माना जाता है ये दशहरे से ठीक पहले होते हैं। दुर्गा मां की अलग-अलग शक्तियों की इन नौ दिन पूजा की जाती है। हर रूप की अपनी-अपनी विशेषता होती है, इसलिए इन नौ दिनों में मां के हर रूप की पूजा होती है। ये ही नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम 'शैलपुत्री' पड़ा। नवरात्र-पूजन में प्रथम दिवस इन्हीं की पूजा और उपासना की जाती है। इस प्रथम दिन की उपासना में योगी अपने मन को 'मूलाधार' चक्र में स्थित करते हैं। यहीं से उनकी योग साधना का प्रारंभ होता है।

  • 2/9

    नवरात्र पर्व के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को मां के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएं हाथ में कमण्डल रहता है।

  • 3/9

    मां दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है। इस दिन साधक का मन 'मणिपूर' चक्र में प्रविष्ट होता है।

  • 4/9

    नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की ही उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन 'अदाहत' चक्र में अवस्थित होता है। अतः इस दिन उसे अत्यंत पवित्र और अचंचल मन से कूष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना के कार्य में लगना चाहिए।

  • 5/9

    नवरात्रि का पांचवां दिन स्कंदमाता की उपासना का दिन होता है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता परम सुखदायी हैं। मां अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं।

  • 6/9

    कात्यायनी नवदुर्गा या हिंदू देवी पार्वती के नौं रूपों में छठवें रूप है| यह अमरकोष में पार्वती के लिए दूसरा नाम हैं।

  • 7/9

    Navratri 7th Day 2017: मां दुर्गाजी की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती हैं। दुर्गापूजा के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन 'सहस्रार' चक्र में स्थित रहता है। इसके लिए ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है।

  • 8/9

    Navratri 8th Day Puja Vidhi: मां दुर्गाजी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। दुर्गापूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है।

  • 9/9

    Durga Navami Vrat Vidhi: सिद्धयात्री मां अपने भक्त को सिद्ध प्राप्त करवाती हैं और उन्हें शक्तियां प्रदान करती हैं।

अपडेट
जम्मू कश्मीर: भूमि धोखाधड़ी मामले में राजस्व अधिकारियों समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर
IND U19 vs PAK U19: भारत को मिला 348 का टारगेट; समीर का शतक, 45 पर गिरे पाकिस्तान के आखिरी 5 विकेट
IND W vs SL W 1st T20I Match LIVE Streaming: स्मृति मंधाना की फील्ड पर वापसी, ऐसे देखें पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग
‘धुरंधर’ में नजर आए लुली डकैत ने कभी किया था ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम, क्या आपने पहचाना?
‘संघ को बीजेपी के नजरिये से समझना बहुत बड़ी गलती होगी’, कोलकाता में ऐसा क्यों बोले मोहन भागवत
सिर्फ 10 मिनट का ध्यान और गायब हो जाएगा तनाव, World Meditation Day पर एक्सपर्ट से जानें कैसे शांत होता है दिमाग
School Winter Vacation 2025: कड़ाके की ठंड और प्रदूषण के बीच कई राज्यों में स्कूल बंद, देखें राज्यवार छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
15 जनवरी से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 10 साल बाद बुध और यूरेनस बनाएंगे नवपंचम राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग
Train Ticket Price Hike: 26 दिसंबर से देश में बढ़ जाएगा रेल किराया, रेलवे को 600 करोड़ का फायदा
गाजियाबाद : बीच मॉल में प्रेमिका को किया प्रपोज, भरी मांग, पहनाया मंगलसूत्र, अब वीडियो हो रहा Viral
जेवर के संपत्ति बाजार पर लगा ग्रहण? आवेदन करने से कतरा रहे हैं निवेशक
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
2 days agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
2 days agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
2 days agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US