-
टीवी में नागिन (TV Show Naagin) का किरदार निभा चुकी मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने दोस्तों संग मस्ती कर रही हैं। इसकी कुछ तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
-
मौनी रॉय इन दिनों तुर्की के इस्तांबुल में हैं।
-
वहां वह अपने दोस्तों संग टाइम स्पेंड कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए मौनी रॉय ने कहा था कि वह अपने दोस्तों के लिए जान भी दे सकती हैं।
-
दोस्तों संग टाइम स्पेंड करते और मस्ती करते हुए मौनी रॉय ने यह तस्वीरें शेयर की हैं। मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंड की लिस्ट में मंदिरा बेदी का भी नाम है। हालांकि वह उनके साथ इस ट्रिप पर नहीं गई हैं।
-
साथ ही उन्होंने कुछ अकेले की भी फोटो शेयर की हैं जिनमें वह कॉफी पीती नजर आ रही हैं।
-
इस येलो ड्रेस में मौनी के फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
-
हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र के टीजर में मौनी रॉय का लुक देखने को मिला था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। (All Photos: Mouni Roy Instagram )
