-

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) उर्फ ’काका’ ने साल 1966 में आई फिल्म ‘आखिरी खत’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। राजेश ने वैसे तो बहुत सी फेमस एक्ट्रेसेस के साथ काम किया था, लेकिन मुमताज के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की गई थी। हालांकि, जब राजेश खन्ना ने डिंपल संग शादी की तो मुमताज उनके फैसले से चौंक गई थीं।
-
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के अनुसार एक इंटरव्यू में मुमताज ने अपने आश्चर्य का कारण भी बताया था।
-
मुमताज का कहना था कि राजेश खन्ना के जीवन में 10 साल तक अंजू महेंद्रू थीं और सभी ये सोचते थे कि वे उन्हीं से शादी करेंगे।
-
मुमताज का कहना था कि राजेश ने एक दिन घोषणा कर दी कि वह डिंपी (डिंपल कपाड़िया) से शादी कर रहे हैं और उन्होंने अपने इस फैसले से सभी को चौंका दिया था।
-
डिंपल कपाड़िया से मिलने से पहले राजेश खन्ना, अंजू महेंद्रू को डेट कर रहे थे और दोनों सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी थे।
-
डिंपल, राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और उन्होंने उनके प्रपोजल को स्वीकार करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा था।
-
डिंपल उस समय सिर्फ 16 साल की थीं, जब उनकी शादी राजेश से हुई थी, जो उनसे 15 साल बड़े थे।
-
बता दें कि, राजेश खन्ना भी मुमताज के करियर के पीक पर शादी करने से नाराज हो गए Fो।
-
Photos: Social Meadi