-
मुंबई का एक ऑटो रिक्शा इन दिनों चर्चा में है। इस रिक्शे के फैन सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी हो गए हैं। इस ऑटोरिक्शा में वो सब है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। लोग इस ऑटो के बारे में लिख रहे हैं कि ये तो रिक्शा ना होकर पूरा एक फ्लैट है। हाल ही में फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी इस ऑटो की फोटो पोस्ट करते हुए इसकी तारीफ की थी। देखें क्यों हो रही इस ऑटो रिक्शा की इतनी चर्चा:
-
इस ऑटो रिक्शे के अंदर डेस्कटॉप मॉनिटर से लेकर वॉश बेसिन तक मौजूद है।
-
यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइन्ट के साथ काफी ग्रीनरी भी है।
-
इस ऑटो रिक्शा के मालिक हैं सत्यवान गीते।
-
इस रिक्शे को मुंबई का पहला होम सिस्टम ऑटो रिक्शा बताया जा रहा है।
-
ट्विंकल खन्ना ने इस ऑटो की तस्वीर के साथ इसकी तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- इस ऑटो रिक्सा ने जुगाड़ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
