-
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के वैचारिक मतभेद पारिवारिक मतभेद में बदल गए थे। पिता-पुत्र का ये झगड़ा इतना बढ़ा कि पार्टी के कामकाज ही नहीं घर भी बदल गए। इन सब से इतर जो आपको बताने जा रहे हैं, वह बेहद चौकाने वाला है। असल में पिता मुलायम बेटे अखिलेश के कर्जदार (Mulayam Singh Yadav Debtor) बने हुए हैं। पिता ने दो करोड़ से ज्यादा का लोन अपने बेटे से लिया है। इतना ही नहीं, मुलायम की संपत्ति से जुड़ी कई जानकारियां आपको चौंका सकती हैं।
-
साल 2014 की तुलना में मुलामय की कुल संपत्ति में 2019 में करीब तीन करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। ( मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता चार साल से कर रहीं अखिलेश यादव के वादे का इंतजार, सौतेली मां से 3 महीने का मांगा था समय )
-
मुलायम ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन दाखिल करते वक्त हलफनामे में अपनी संपत्ति से जुड़ी कई जानकारी दी थी।
-
मुलायम ने अपने शपथ पत्र में बताया था कि 2019 में करीब 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपए की चल-अचल संपत्ति बताई थी, जोकि 2014 में बताई गई संपत्ति से तीन करोड़ 20 लाख 15 हजार 517 रुपए कम है।
-
मुलायम ने इस हलफनामे में बताया था कि वह अपने बेटे अखिलेश यादव के कर्जदार हैं।( जब मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने सौतेले बेटे के लिए कहा- अखिलेश यादव सब कुछ करते, बस ये न करते )
-
मुलायम ने बताया था कि उन्होंने अखिलेश से 2 करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपए कर्ज लिया है।
-
इतना ही नहीं मुलायम ने यह भी बताया था कि उनकी पत्नी साधना यादव की आय 25 लाख 61 हजार 170 रुपए है। साधना के पास पांच करोड़ छह लाख 86 हजार 842 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। ( मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने जब सौतेले बेटे अखिलेश यादव को बता दिया था दिगभ्रमित )
-
शपथ पत्र के मुताबिक मुलायम के पास कार नहीं है। हालांकि उनकी पत्नी एक लग्जरी कार की मालकिन हैं।(All Photos :PTI)
