रिलायंस इंडस्ट्री में मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं। मुकेश और नीता अंबानी (Nita ambani) ने अपनी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी आनंद पीरामल (Anand Piramal) के साथ की है। ईशा को उसके ससुर अजय पीरामल (Ajay Piramal) ने गिफ्ट में पांच मंजिला शाही महल गिफ्ट किया है। मुकेश का घर नाम ‘एंटीलिया’ और ईशा के घर का नाम गुलिटा (Gulita) है। तो चलिए आज आपको ईशा और आनंद पीरामल के इस शाही महल की झलक दिखाएं।

शादी के बाद ईशा अंबानी अपने पति के साथ जिस घर में रहती है उस घर का नाम गुलिटा है। ये घर मुंबई के वर्ली में स्थित है। ( कभी पत्नी नीता अंबानी से मिलाया हाथ तो कभी भाई अनिल के लगे गले, मुकेश अंबानी के परिवार संग ऐसे हैं पीएम नरेंद्र मोदी के संबंध )

ईशा का ये घर पुरे 50000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और ईशा को शादी के बाद ये शाही घर उनके ससुर अजय परिमल ने गिफ्ट में दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी ने अपनी एकलौती बेटी की शादी पर मुकेश अंबानी ने 100 मिलियन डॉलर (करीब 720 करोड़ रुपये) खर्च किए थे। ( सास नीता अंबानी का नाम ले अकसर पत्नी ईशा की लेते हैं चुटकी, काफी मजाकिया हैं मुकेश अंबानी के दामाद  )

एंटीलिया देश का सबसे महंगा घर है, लेकिन ईशा और आनंद का घर 'गुलिटा' भी किसी बड़े राजमहल से कम नहीं हैं।

साल 2012 में ईशा के ससुर अजय पीरामल ने इसे हिंदुस्तान यूनीलिवर से लगभग 10 अरब डॉलर यानि 450 करोड़ रुपए में खरीदी था। ( नीता अंबानी का घर ही नहीं, चार्टर्ड प्लेन प्लेन भी शाही महल सा है, देखिए हवा में उड़ते इस पैलेस की झलक  )

अजय पीरामल फार्मास्यूटिकल, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल एस्टेट, इंफॉर्मेशन सर्विस और ग्लास पैकेजिंग के बिजनेस से जुड़े हैं। (बच्चों के मूवमेंट की सारी खबर रखती हैं नीता अंबानी, जानिए कैसी मां हैं मुकेश अंबानी की वाइफ  )

गुलिटा में पांच फ्लोर हैं। पांच फ्लोर में से तीन बेसमेंट हैं। सर्विस और पार्किंग के लिए इसका दूसरा और तीसरा फ्लोर है। घर के लेवल एक पर बगीचा और एयर वाटर बॉडी, जबकि एंट्रेस के साथ लॉबी ग्राउंड फ्लोर पर बनाई गई है।

लिविंग और डाइनिंग हॉल्स ऊपर के फ्लोर पर हैं। इस बंगले में कई कमरे, बेडरूम के साथ-साथ सर्कुलर स्टडी रूम भी बनाए गए हैं। बंगले के अलग-अलग लेवल पर लाउंज एरिया, ड्रेसिंग रूम्स और सर्वेंट क्वार्टर भी हैं।

सितंबर 2018 में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली में हुई थी। उसी साल 12 दिसंबर 2018 को दोनों की शादी हुई थी। (एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं मुकेश अंबानी, कुछ भी हो जाए इन 6 बातों से कभी समझौता नहीं करते नीता अंबानी के पति )

आनंद पीरामल की बात करें तो श्रीराम ग्रुप और पीरामल ग्रुप के चेयरमैन हैं। इस दोनों ही कंपनियों का मार्केट गैप 10 बिलियन डॉलर यानि 72 हजार करोड़ रुपये। 30 देशों में पीरामल ग्रुप की ब्रांच हैं। (All Photos: Social Media)