-
हम यही सोचते हैं कि हमारा किया काम सागर में बूंद के समान है, लेकिन उस बूंद के बिना सागर का पानी कम ही होगा।
-
आप जहां भी जाएं प्यार फैलाएं।
-
यदि आप सौ लोगों को भोजन नहीं करा सकते हैं, तो सिर्फ एक को ही भोजन करवाएं।
-
यदि आपको किसी से प्यार के शब्द सुनने हैं, तो उसके लिए जरूरी है कि आप उससे प्यार के शब्द कहें। प्यार के शब्द सुनने के लिए पहले प्यार के शब्द कहने पड़ेंगे। यह उसी प्रकार है, जैसे किसी दिए को जलाए रखने के लिए उसमें तेल भी डालना पड़ता है।
-
विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए आप क्या कर सकते हो? घर जाओ और अपने परिवार से प्यार करो।
-
कल जा चुका है, कल अभी आया नहीं है,
हमारे पास केवल आज है, चलिए शुरुआत करते हैं। -
मीठे बोल बोलने में आसान होते हैं
लेकिन उनकी गूंज अनंत तक होती है।
भगवान कभी ये नहीं चाहते हैं कि हम सफल हों,
वो बस इतना चाहते हैं कि हम निरंतर प्रयास करते रहें। -
जो जीवन दूसरों के लिए न जिया जाये, वो जीवन नहीं है।
-
अगर हम आज को बर्बाद कर रहे हैं, तो याद रखना आने वाला भविष्य हमको डरा देगा।
-
आज सबसे बड़ी बीमारी कुष्ठ और तपेदिक नहीं है, बल्कि अवांछित होने की भावना है।
(Photos Source: Google Free Images)
(यह भी पढ़ें: जिस काम के लिए नाराज होकर मां ने छोड़ा था घर, आज उसी की बदौलत Bigg Boss OTT 3 कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी ने खरीदी लाखों की कार)