-
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने अपने करियर के लिए अपनी शादी को छुपा कर रखा था। किसी ने डेब्यू फिल्म के बाद खुद ही अपनी शादी की बात अपने फैंस को बता दी थी, वहीं कुछ ने इसे सालों छुपाए रखा था। तो चलिए जानें कि कौन सी एक्ट्रेसेस फिल्मों में डेब्यू से पहले ही शादी कर चुकी थीं। वहीं कौन सी एक्ट्रेस ने लिव-इन में रहते हुए मां बन गई थी।
-
21 साल की उम्र में एक्ट्रेसेस अदिति राव हैदरी ने सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली थी। मगर यह बात अदिति ने बॉलीवुड में एंट्री के दौरान छिपाकर रखी थी। जब अदिती का तलाक हुआ था तब उनके फैंस की शादी की बात पता चली थी।
-
मल्लिका शेरावत ने भी जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तब उनकी शादी हो चुकी है, लेकिन ये जानकारी किसी को नहीं थी। मल्लिका ने करन सिंह गिल से शादी की थी और उनकी ये शादी 1 साल में ही टूट गई थी। बहुत साल बाद मल्लिका की शादी का खुलासा हुआ था।
-
एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से शादी की थी, लेकिन उन्होंने सालों तक शादी को छुपाए रखा था। कई साल बाद सुरवीन ने तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। अब सुरवीन चावला की एक बेटी भी है।
-
बॉलीवुड और पंजाबी एक्ट्रेस माही गिल की शादी महज 17 साल की उम्र में हो गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी शादी को बहुत साल तक छुपा कर रखा था। बाद में माही लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं और उनकी रिलेशनशिप में एक बेटी भी हुई थी जिसकी सूचना एक्ट्रेस ने साल 2019 में बताया था।
-
राधिका आप्टे ने अपनी शादी को भी काफी समय तक प्राइवेट ही रखी थी। 2012 में विदेशी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से वह शादी कर ली थीं। राधिका अपने पति लंदन में रहते हैं। Photos: Social Media
