-
Happy Birthday Deepika Singh: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह का आज जन्मदिन है। उनके 33वें जन्मदिन के मौके पर फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। दीपिका सिंह ने 2011 में टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ (Diya Aur Baati Hum) से डेब्यू किया था। इस शो में उनके संध्या राठी के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसी डेब्यू शो से दीपिका सिंह की लव स्टोरी (Deepika Singh Love Story) भी शुरू हुई थी।
-
दरअसल दीपिका सिंह को दीया और बाती हम के डायरेक्टर रोहित राज गोयल संग प्यार हो गया था और रोहित भी दीपिका को चाहने लगे थे।
-
शो की शूटिंग के दौरान दीपिका और रोहित 12 से 18 घंटे साथ बिताया करते थे। साथ ही प्रत्येक मंगलवार को दीपिका और रोहित दोस्तों के साथ मिलकर सिद्धिविनायक मंदिर भी जाया करते थे।
-
दीपिका ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह रोहित की तरफ अट्रैक्ट होने लगी थीं लेकिन वह रिलेशनशिप में भी आने से डरती थीं इसलिए उन्होंने अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल कर लिया और रोहित से कुछ नहीं कहा। (यह भी पढ़ें: पत्नी ने कराई थी जिससे मुलाकात, उसी को दिल दे बैठे थे हिमेश रेशमिया, कुछ ऐसी है म्यूजिशियन की लव स्टोरी)
-
इसी इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि एक बार मेरे लिंकअप की खबरें किसी लड़के के साथ उडने लगी थीं जिससे रोहित परेशान हो गया था और एक दिन उसने मुझे इसके बारे में पूछा और मैंने उसे बताया कि वह केवल अफवाह है।
-
इसके बाद रोहित ने दीपिका से पूछा कि तुम्हें किस टाइप का लड़का पसंद है इस पर दीपिका शर्माने लगीं और कोई जवाब नहीं दिया। (यह भी पढ़ें: तलाक के 11 साल बाद फिर शादी करने जा रही हैं सारा खान, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी पायलट संग लव स्टोरी)
-
इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2014 में शादी कर ली। आज दोनों का एक बेटा सोहम गोयल है। (All Photos: Deepika Singh Instagram)
