-
Lalit Modi and Sushmita Sen: जब से बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल (Lalit Modi and Sushmita Sen Relationship) किया है, उसके बाद से ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ललित मोदी (Lalit Modi) पहले से शादीशुदा हैं लेकिन उनकी पत्नी मीनल (Minal Modi) की मौत 2018 में हो गई थी। वहीं सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल (Rohman Shawl) को डेट कर रही थीं लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप (Sushmita Sen Breakup) हुआ है। यह पहला कपल नहीं है जिसे ब्रेकअप (Breakup), तलाक (Divorce) या पार्टनर की मौत के तुरंत बाद नया प्यार मिल गया हो, इससे पहले भी कई कपल रहे हैं जिन्हें तुरंत बाद नया साथी मिल गया। (Photo: Lalit Modi Instagram)
-
इसमें सलमान खान के भाई और एक्टर-फिल्ममेकर अरबाज खान का भी नाम शामिल है। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद उन्हें जॉर्जिया एंड्रियानी के रूप में नया पार्टनर मिल गया। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। (Photo: Arbaaz Khan Instagram)
-
ठीक ऐसा ही मलाइका अरोड़ा के साथ भी हुआ। अरबाज खान से अलग होते ही मलाइका ने एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया और दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर चुके हैं। (Photo: Arjun Rampal Instagram)
-
अर्जुन रामपाल का पत्नी मेहर जेसिया से 2019 में तलाक हो गया था। इसके कुछ समय बाद ही अर्जुन ने मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट करना शुरू कर दिया। अब दोनों साथ हैं। (Photo: Arjun Rampal Instagram) (यह भी पढ़ें: मां की दोस्त पर दिल हार बैठे थे ललित मोदी, डिवोर्स लेकर मीनल ने रचाई थी शादी)
-
फरहान खान का पहली पत्नी अधुना से तलाक हो गया था। इसके तुरंत बाद फरहान का नाम श्रद्धा कपूर से जुड़ने लगा। कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
-
हालांकि जैसे ही फरहान और श्रद्धा के ब्रेकअप की खबरें आईं तो फरहान ने शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू कर दिया। अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। (Photo: Farhan Akhtar Instagram) (यह भी पढ़ें: नीतू चंद्रा को बिजनेसमैन ने दिया था 25 लाख महीने पर पत्नी बनने का ऑफर, आज तक अनमैरिड हैं एक्ट्रेस)
-
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और टीवी एक्टर शरद की लव स्टोरी के किस्से हर तरफ थे लेकिन 8 साल तक डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। इसके कुछ समय बाद ही दिव्यांका को विवेक दहिया के रूप में नया पार्टनर मिला और दोनों ने 2016 में शादी कर ली। (Photo: Divyanka Tripathi Instagram)