-
दुनिया में तमाम ऐसे बीच हैं जहां लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। सुमद्र के किनारे रेत में लोग दिल खोलकर एंजॉय करते हैं। दुनिया भर से पहुंचने वाले पर्यटकों में महिलाएं भी शामिल होती हैं। बीच किनारे अकसर ये लोग बिकिनी में नजर आती हैं। ना चाहते हुए भी उन्हें लोगों की गंदी नजर का शिकार होना पड़ता है। बहुत से लोग बिकिनी में महिलाओं की तस्वीरें खींच उन्हें सोशल मीडिया में शेयर करते हैं और उनके चरित्र पर सवाल उठाते हैं। बिकिनी में कुद की तस्वीरें खिंचती देख बहुत सी महिलाएं असहज भी महसूस करती हैं। तो इस तरह की असहजताओं से छुटकारे के लिए हम आपको कुछ ऐसे बीचेज़ के बारे में बता रहे हैं जहां सिर्फ महिलाएं ही जा सकती हैं। ( All Pics: Google Free Images)
-
सरिसु बीच, टर्की: सरिसु बीच टर्की का ऐसा बीच है जो पूरी तरह से महिलाओं के लिए ही है। ये वहां अंटलिया के साउथर्न प्रोविंस में स्थित है। इस बीच पर वो सारी चीजें मौजूद हैं जिससे महिलाएं लुत्फ उठा सकें, जैसे- रेस्टोरेंट, टी गार्डन, बीच बुफे, सन बेड्स, मार्केट प्लेस इत्यादि।
-
बेलेव्यू बीच क्लब, लेबनान: बेलेव्यू बीच भूमध्य सागर के इलाके में 200 मीटर के क्षत्रफल में फैला है। ये लेबनान के जिया इलाके के सूदूर छोर पर बना है।
-
बेलेव्यू बीच अपने सफेद बालू औऱ क्रिस्टल क्लियर पानी के लिए मशहूर है। इस बीच पर सन शेड्स, कैफीटेरिया, 9 स्वीमिंग पूल के अलावा और भी ढेर सारी सुविधाएं मौजूद हैं।
-
जुमेरा बीच पार्क, दुबई: दुबई का ये बीच पार्क पूरी तरह से महिलाओं के लिए तो नहीं है लेकिन इसे दो दिन(सोमवार और बुधवार) सिर्फ महिलाओं के लिए रिजर्व रखा जाता है। महिलाएं यहां कम्फर्टेबल फील करे इस कारण इन दोनों दिन वहां सिर्फ महिला कर्मियों की ही ड्यूटी भी लगाई जाती है।
