-
‘खतरों के खिलाड़ी’ का 12वां सीजन (Khatron ke Khiladi 12) 2 जुलाई से ऑन एयर होने वाला है। फिलहाल इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। यहां से कंटेस्टेंट्स लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कोई स्टंट करता हुआ घायल हो गया है, कोई रील बना रहा है तो कोई रोहित शेट्टी संग मस्ती कर रहा है। टीवी शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ (Guddan Tumse Na Ho Payega) फेम एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) शो में स्टंट करते हुए घायल हो गई हैं। उन्हें काफी ज्यादा इंजरी हुई है।
-
बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक भी स्टंट करते हुए घायल हो गई हैं। उनके घुटनों पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं।
-
जन्नत जुबैर शो के होस्ट रोहित शेट्टी संग मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
-
बिग बॉस ओटीटी की तरह यहां भी प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट का याराना कायम है।
-
सभी कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट्स करने के बाद खुद को मोटिवेट करने के लिए साथ में एंजॉय कर रहे हैं।
-
फैजल शेख भी रोहित शेट्टी संग केपटाउन में एंजॉय कर रहे हैं। (All Photos: Social Media)
