-  

फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब भी कई थिएटर में यह फिल्म लगी हुई है। केजीएफ के पहले और दूसरे पार्ट (KGF Chapter 1 and 2) ने यश को सुपरस्टार (Superstar Yash) का खिताब दिलाया लेकिन इसके पीछे जिस व्यक्ति की अहम भूमिका है, उनका नाम है प्रशांत नील (Prashanth Neel)।
 -  
प्रशांत नील ही केजीएफ के पहले और दूसरे पार्ट के डायरेक्टर हैं और आज वह अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
 -  
इन दोनों पार्ट के जरिए ना सिर्फ यश को नई पहचान मिली बल्कि प्रशांत नील के करियर में भी काफी बदलाव आया।
 -  
प्रशांत नील कई फेमस लोगों के साथ अपना बर्थडे शेयर करते हैं। इनमें से एक नाम है अनिल अंबानी का। अनिल अंबानी आज अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
 -  
आज ही साउथ की एक्ट्रेस प्रियामणी का भी जन्मदिन है। वह 38 साल की हो गई हैं। वह कुछ हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।
 -  
फेमस प्लेबैक सिंगर बाला सुब्रमण्यम इस दुनिया में नहीं रहे। उनका भी जन्म 4 जून को 1946 में हुआ था।
 -  
नूतन का नाम बॉलीवुड की सबसे शानदार एक्ट्रेस में लिया जाता है। आज वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते हैं। उनका जन्म 4 जून 1936 को हुआ था।
 -  
अशोक सराफ भी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज वह 75 साल के हो गए हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने किरदारों से दर्शकों को हंसाने में सफल रहे हैं। (All Photos: Social Media)