-
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अफेयर बहुत ही कॉमन है, लेकिन कई बार स्टार इन बातों को खुल कर नहीं बताते। कुछ स्टार कपल्स ऐसे हैं, जिनकी मीडिया में साथ में खूब तस्वीरें नजर आती है। इतना ही नहीं ये कई बार साथ चिलआउट करते भी नजर आते हैं, लेकिन बात जब दोस्ती से आगे की होती है तो यह टाल जाते हैं। ऐसे ही कुछ सेलेब्रिटीज जोड़े रहे हैं जिनके अफेयर के कायस बहुत लगाए गए थे। इस कयास पर सेलेब्स ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके करिबियों ने इस राज को खोल दिया। जूमन्यूज डॉटकॉम के अनुसार अनन्या पांडे-अभिमन्यु देसानी (Ananya Pandey-Abhimanyu Desani) से लेकर मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर (Malaika Arora-Arjun Kapoor), कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा (Kiara Advani-Siddharth Malhotra) रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Ranbeer Kapoor-Alia Bhatt) और विक्की कौशल-कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal-Katrina Kaif) के रिलेशनशिप के बारे में उनके अपने करीबियों ने ही राज खोल दिए थे। कैसे? आइए आपको बताएं
-
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के करीब आने की खबर मीडिया में वैसे भी सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन इस जोड़ी ने खुद कभी खुल कर इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अक्षय कुमार ने फिल्म लक्ष्मी के प्रमोशन के दौरान दोनों की करीब होने का खुलासा बातों ही बातों में कर दिया था। अक्षय ने हंसते हुए कहा था कि कियारा बहुत ही सिद्धांतों वाली लड़की है। (<a href=” https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/amitabh-bachchan-wife-and-aishwarya-rai-mil-jaya-bachchan-to-sunny-deol-actress-rani-mukherjee-know-the-actual-height-of-these-6-superstar-actresses/1716291/”> देखने से नहीं लगतीं पर हैं बहुत छोटी, इन 6 फेमस एक्ट्रेसेज की की हाइट जान रह जाएंगे दंग</a> )
-
अनन्या पांडे-अभिमन्यु दसानी के अफेयर की बातें भी अब उड़ने लगी है। हर जगह इस जोड़ी को साथ में देखा जाता है। एक इंटरव्यू में खुद अभिमन्यु ने अनन्या के लिए कह दिया कि मुझे नहीं लगता कि अनन्या सिंगल है।( <a href=” https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rajesh-khanna-dimple-kapadia-to-nana-patekar-rakhi-gulzar-these-actresses-leave-their-husband-without-taking-divorce/1717342/”>राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया से राखी और गुलजार तक, बिना तलाक ही अलग हो गई थीं ये हस्तियां</a> )
-
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को लेकर भी अफवाहों का बाजार मीडिया में गर्म है। इस बात को हवा तब और मिल गई थी जब होली पार्टी का एक वीडियो प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इस वीडियो में विक्की और कैटरीना साथ में डांस कर मस्ती कर रहे थे।
-
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के रोमांस की बात वैसे तो सभी जानते हैं, लेकिन इस रोमांस पर प्रियंका चोपड़ा ने मुहर लगा दी थी। प्रियंका ने करण जौहर के शो में एक्सेप्ट किया था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में हैं। (<a href=” https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/from-priyanka-chopra-to-malaika-these-celebs-get-trolled-for-their-dark-complexion/1426171‘मुझे काला शाहिद कपूर बोलते थे सब..’, जब इन सेलेब्स को डार्क स्किन के लिए सुनने पड़े ताने</a> )
-
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के अफेयर की बातें वैसे तो मीडिया ने पहले ही कंफर्म कर दी थीं, लेकिन इस बात पर मुहर रणबीर की मां नीतू सिंह ने लगाई थी। नीतू ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा था कि वह उन्हें रणबीर के साथ अच्छी लगती हैं।(All Photos: social Media)
