-
द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) टीवी पर आने वाले सभी तरह के कॉमेडी शो में हमेशा टॉप पर रहा है। शो में कपिल का सेंस ऑफ ह्यूमर सबसे जबरदस्त माना जाता है, लेकिन शो में अन्य कलाकारों के कारण ही पूरा शो हिट रहता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस शो में काम करने वाले एक्टरों ने पढ़ाई-लिखाई कहां तक की है। तो चलिए आज इन एक्टर्स के बारे में जानें।
-
कॉमेडियन कीकू शारदा ने अपनी स्कूली शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल, मुंबई से की। कॉमर्स से 12वीं पास करने के बाद किकू ने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। कीकू ने मुंबई के चेतन के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च से एमबीए भी किया है।
-
शो की सपना यानी कृष्णा अभिषेक ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट लोरन हाई स्कूल से की। स्कूलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग कि दुनिया में कदम रख दिया था।
-
तितली यानी भारती सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा अमृतसर के एक सरकारी स्कूल में पूरी की है। बाद में वह पंजाब में बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन से ह्यूमेनिटीज से ग्रेजुएधन किया। उसके बाद भारती ने आई के गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर पूरा किया है।
-
सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी स्कूली शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, लखनऊ से पूरी की। बाद में उन्हें हीरानंदानी फाउंडेशन स्कूल, पवई, मुंबई में आगे की शिक्षा ली। सुमोना ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है।
-
चंदू चाय वाला यानी चंदन प्रभारक सबसे ज्यादा एजुकेटेड हैं। चंदन ने स्कूली शिक्षा अमृतसर, पंजाब में पूरी की। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर से की। बाद में, चंदन ने हिंदू कॉलेज, अमृतसर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था।
-
शो के होस्ट कपिल शर्मा ने श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर और हिंदू कॉलेज अमृतसर में पढ़ाई की। जालांधर के एपीजे कपिल कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स भी किया है। Photos: Social Media