-
कंगना रनौत वैसे तो शुरू से ही बोल्ड रही हैं, लेकिन स्कूली दिनों में वह भी छेड़खानी से नहीं बच सकी थीं। आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में एक बार कंगना ने अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे का जिक्र किया था।
-
आमिर ने अपने शो में दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और कंगना रनौत को इन्वाइट किया था और यहां वे अपने साथ हुए वाक्ये का जिक्र कर रही थीं।
-
कंगना ने इस दौरान अपने साथ हुई छेड़खानी का जिक्र करते हुए बताया था कि एक बार वह चंडीगढ़ में स्कूल से घर जा रही थीं, तभी एक लड़का बाइक से उनके पीछे लग गया था।
-
कंगना कह कहना था कि वह उनके चेस्ट पर आकर इतनी तेज से मुक्का मारा कि वह साइकिल से गिर पड़ीं और 5 मिनट तक बेहोश रही थीं।
-
कंगना ने बताया था कि होश आने पर सबसे पहले उन्हें इस बात की चिंता थी कि कहीं, उस लड़के को ऐसा करते किसी ने देखा तो नहीं था।
-
कंगना ने बताया था कि वह खुद को संभालते हुए किसी तरह से तुरंत घर भागने की जल्दी में थीं, लेकिन वह उस हादसे को आज तक नहीं भूल सकी हैं।
-
कंगना का कहना था कि समाज में लड़कियों के साथ छेड़खानी कर लड़के खुद को बहुत दिलेर समझते हैं, लेकिन असल मायने में वह बेहद डरपोक होते हैं।
-
Photos: Social Media
