-
Jaya Kishori: राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मीं और कोलकाता में पली बढ़ीं जया शर्मा को लोग आज साध्वी जया किशोरी के नाम से जानते हैं। जया किशोरी को बड़ी तादाद में लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया में जया किशोरी के मोटिवेशनल कोट्स काफी चर्चित हैं। आइए डालते हैं कुछ कोट्स पर एक नजर:
-
कई बार आपकी समस्याएं दूसरों को बदलने की जगह खुद को बदलने से खत्म हो सकती हैं।
-
समय अनमोल होता है, इसे व्यर्थ करना मूर्खता है।
-
ऐसी शिक्षा किस काम की जो आपसे आपकी सरलता छीन ले।
-
ये मायने नहीं रखता कि आप कहां है। मायने ये रखता है कि आप कहां जाना चाहते थे।
-
आपको सही का अनुसरण करना चाहिए ना कि मशहूर का।
