-
Jaya Kishori: राजस्थान में जन्मीं और कोलकाता में पली बढ़ीं जयाी शर्मा को आज देश जया किशोरी के नाम से जानता है। कथा वाचन की दुनिया में जया किशोरी बेहद लोकप्रिय नाम बन चुकी हैं। जया किशोरी एक अच्छी मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। आइए देखें उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स:
-
अगर कोई शख्स या चीज आपको भावनात्मक और शारीरिक रूप से कमजोर करती है तो उसे तत्काल छोड़ दें।
-
उम्मीद कभी ना छोड़ें। उम्मीद ही एक ऐसी चीज है जो आपको बिखरकर संभलने में सबसे ज्यादा मदद करती है।
-
सावधान रहें, कई बार धारा के साथ बहना आपको डुबा भी सकता है।
-
आप यदि खुद के साथ हैं तो कभी अकेले नहीं पड़ेंगे।
-
आपके अच्छे कर्म ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। (All Photos: Jaya Kishori facebook)