-
Jaya Kishori Motivational qoutes: 22 वर्षीय जया शर्मा साध्वी जया किशोरी के नाम से जानी जाती हैं। इतनी कम उम्र में ही वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई हैं। लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। जया किशोरी अपने भजन औऱ प्रवचनों के अलावा अपने प्रेरणादायक विचारों के लिए भी खूब चर्चित हैं। सोशल मीडिया में जया किशोरी के कई मोटिवेशनल कोट्स वायरल हैं। आइए डालें उन्हीं में से कुछ पर एक नजर:
-
कोई पूरी तरह से पर्फेक्ट नहीं बन सकता, लेकिन बेहतर तो बन सकता है।
-
आपकी समझदारी ही आपका साम्राज्य है। आप जब तक इसका सही इस्तेमाल करेंगे तब तक यह आपकी सेवा करेगी।
-
हमेशा याद रखें कि रिश्ते क्यों टूटते हैं। हमेशा अच्छी यादों को याद रख कमजोर ना बनें।
-
अपने दिमाग पर काबू रखो, क्योंकि आपके निर्णयों के लिए कोई दूसरा दोषी नहीं कहलाएगा।
-
रोजाना थोड़ा समय निकालकर अपने आसपास की खूबसूरती का शुक्रिया अदा जरूर करें।