Jaya Kishori Photos and Jackie Shroff : साध्वी जया किशोरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। महज 8-9 साल की उम्र से ही आध्यात्मिक प्रवचन देने वालीं औऱ भक्ति भजन गाने वाली जया किशोरी को देशभर में लाखों लोग फॉलो करते हैं। जया किशोरी सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिनमें वह फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ संग दिख रही हैं। एक तस्वीर में जैकी श्रॉफ उनके पैर भी छूते दिख रहे हैं: ये तस्वीरें साल 2019 की हैं। मौका था नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दिव्यांग टैलेंट अवार्ड का। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जया किशोरी जैकी श्रॉफ और तारक मेहता का उलटा चश्मा फेम दिलीप जोशी थे। कार्यक्रम में जैकी श्रॉफ और जया किशोरी काफी बातें करते दिखे। -
दोनों ने हाथ जोड़कर एक दूसरा का अभिनंदन भी किया।
-
इस तस्वीर में जैकी श्रॉफ जया किशोरी के पैर छूते दिख रहे हैं। हालांकि जया किशोरी उन्हें रोकने की कोशिश में हैं।
-
बता दें जया किशोरी नारायण सेवा संस्थान से जुड़ी हुई हैं। वह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा इसी संस्थान को दान भी करती हैं।
-
(All Photos: Jaya Kishori Instagram)
