-
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर आज शादी के बंधन (Deepak Chahar Marriage) में बंधने जा रहे हैं। जिनसे वह शादी कर रहे हैं उनका नाम है जया भारद्वाज। जया को प्रपोज कर पाना दीपक के लिए आसान नहीं था। दीपक ने काफी लंबे समय की दोस्ती के बाद जया को प्रपोज करने का प्लान बनाया था।
-
दीपक ने पिछले साल आईपीएल के दौरान ही जया को प्रपोज किया था। यह प्रपोज उन्होंने स्टेडियम में ही किया था जहां हर कोई उन्हें देख रहा था।
-
प्रपोज करने के लिए दीपक चाहर घुटने पर बैठ गए और जया को अपने प्यार का इजहार किया। जया ने भी खुशी-खुशी दीपक के प्रपोजल को अपना लिया।
-
जया एक कॉर्पोरेट फर्म में काम करती हैं और वह दीपक को काफी समय से जानती हैं।
-
दीपक के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दीपक के लिए जया को प्रपोज करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। काफी समय लेकर दीपक ने प्रपोज किया था।
-
दीपक जया को आईपीएल 2021 के प्लेऑफ स्टेज के दौरान प्रपोज करने का प्लान बना रहे थे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के कहने पर उन्होंने जया को टीम के आखिरी लीग मैच में प्रपोज किया था।
-
आज दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी आगरा के फतेहाबाद रोड पर बने होटल जेपी पैलेस में होगी। (All Photos: Deepak Chahar/Jaya Bhardwaj Instagram)