-
बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन एक बार फिर से चर्चा में हैं। रितिक को एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष के खिताब से नवाजा गया है। दरअसल ब्रिटिश साप्ताहिक न्यूज पेपर 'ईस्टर्न आई' ने सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में रितिक रोशन को साल 2019 और इस दशक का सेक्सिएस्ट एशियाई पुरुष घोषित किया है। इस लिस्ट के टॉप टेन में विराट कोहली से लेकर प्रभास तक का नाम शामिल है। आइए देखते हैं कौन सा सेलेब किस पायदान पर है। (Photo: Hrithik Roshan Instagram)
-
शाहिद कपूर इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।(Photo: Shahid Kapoor Instagram)
-
तीसरे नंबर पर हैं टीवी एक्टर विवियन डिसेना। (Photo: Vivian Dsena Instagram)
-
चौथे पायदान पर काबिज हैं टाइगर श्रॉफ। (Photo: Tiger shroff Instagram)
-
पांचवें स्थान पर हैं पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पॉप स्टार जायन मलिक। (Photo: Zayn malik Instagram)
-
छठा नंबर है टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा का। (Photo: Harshad Chopda Instagram)
-
सातवें पायदान पर हैं पाकिस्तानी एक्टर बिलाल अशरफ। (Photo: Bilal Ashraf Instagram)
-
आठवां स्थान है ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान का। (Photo: Mohasin Khan Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। (Photo: Virat kohli Instagram) -
दसवें नंबर पर हैं बाहुबली एक्टर प्रभास। (Photo: Prabhas Instagram)