-
परीन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। (Photo: Freepik)
-
पनीर हार्ट, हड्डियों, इम्यूनिटी से लेकर वजन तक को कंट्रोल करने में काफी असरकारी है। (Photo: Pexels)
-
लेकिन आज के समय में मार्केट में नकली पनीर भी बेचे जाते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं। (Photo: Pexels)
-
ऐसे में यहां कुछ टिप्स बताए गए हैं जिनकी मदद से असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
असली और नकली पनीर की पहचान करने के लिए उसे मसल कर देखें। पनीर का एक टुकड़ा लें और उसे मसलें। अगर पनीर टूटकर बिखरने लगे तो समझ जाएं कि वो नकली है। (Photo: Freepik) कैसे बनता है जानवरों की चर्बी वाला नकली घी, किस राज्य में असली घी का सबसे अधिक उत्पादन? जानें इसके फायदे?
-
दरअसल, नकली पनीर में मौजूद स्किम्ड मिल्क पाउडर ज्यादा दबाव सहन नहीं कर पाता जिसके चलते मसलने पर वो टूटकर गिरने लगता है। (Photo: Freepik)
-
असली और नकली पहचान करने का दूसरा तरीका है उसकी सॉफ्टनेस। असली पनीर सॉफ्ट होता है जबकि मिलावटी पनीर थोड़ा टाइट होता है। (Photo: Freepik)
-
खाते समय जब पनीर रबड़ की तरह खींच रहा है तो समझ जाएं की ये मिलावटी या फिर नकली है। (Photo: Freepik)
-
असली और नकली पनीर की पहचान पानी में उबालकर भी कर सकते हैं। पहले पनीर को पानी में उबाल लें और ठंडा हो जाने पर उसमें अरहर या सोयाबीन का पाउडर डालकर देखें। (Photo: Pexels)
-
अगर पनीर काला पड़ जाए तो समझ जाएं कि ये मिलावटी है। (Photo: Freepik)
-
असली पनीर पहचान करने का चौथा तरीका है कि इसे पानी में उबाल लें। इसके बाद आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डाल दें। अगर पनीर का रंग नीला या काला हो जाता है तो ये मिलावटी है। (Photo: Freepik) मार्केट में बिक रहा नकली लहसुन, सिर्फ कुछ सेकेंड में कर सकते हैं पता