-
BJP MP Hema Malini Property: अपनी अदाओं से आज भी लोगों को दीवाना बना देने वाली बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी राजनीति में भी तेजी से आगे बढ़ी हैं। भाजपा से मथुरा सांसद (BJP Mathura MP) हेमा के पति धर्मेंद्र (Dharmendra) भी कभी बिकानेर से बीजेपी सांसद थे, लेकिन जल्दी ही राजनीति से उनका मोह भंग हो गया, लेकिन सनी देओल (Sunny Deol) की सौतेली मां हेमा ने यहां भी अपना झंडा गाड़ दिया। बात अगर पांच साल में संपत्ति के इजाफे की करें तो यहां भी हेमा ने धर्मेंद्र को पछ़ाड़ दिया है। पांच साल में 34 करोड़ रुपये का इजाफा हेमा की संपत्ति में हुआ है।
-
साल 2019 के लोक सभा चुनाव में हेमा मालिनी ने अपने हलफनामे अपनी संपत्ति करीब 101 करोड़ रुपये बताई थी। 2014 के मुकाबले करीब 34 करोड़ की बढ़ोतरी भी हुई थी। 2014 के हलफनामे के अनुसार उस समय उनकी संपत्ति करीब 66 करोड़ थी।( सोनिया गांधी की 15 साल में 12 गुना बढ़ गई संपत्ति, जानें क्या है कांग्रेस अंध्यक्ष की कमाई का जरिया )
-
हेमा मालिनी के पास मर्सिडीज और टोयोटा जैसी लग्जरी कारें हैं। मर्सिडीज कार उन्होंने 2011 में खरीदी थी जिसकी कीमत 33 लाख थी। वहीं दूसरी कार की कीमत भी 5 लाख थी।
-
हेमा के पति धर्मेंद्र के पास एक रेंज रोवर कार भी है, जिसे उन्होंने 1965 में 7 हजार रुपये में खरीदी थी। इसके अलावा एक मोटर साइकिल भी है। धर्मेंद्र की कुल संपत्ति अपनी पत्नी हेमा से ज्यादा है। धर्मेंद्र के पास 123 करोड़ की संपत्ति है।( 5 साल में 56 लाख बढ़ी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संपत्ति, 4.71 करोड़ की मालकिन भाजपा नेत्री की जानें कमाई का जरिया )
-
हेमा मालिनी 2014 से 2019 के बीच 34 करोड़ 46 लाख रुपये की कमाई कीं, लेकिन उनके पति यहां उनसे पीछे रहे। पांच साल में उनकी कमाई में केवल 12 करोड़ 30 लाख रुपये का इजाफा हुआ था।
-
हेमा मालिनी पर कुल 6.75 करोड़ का कर्ज है। वहीं धर्मेंद्र ने भी करीब साढ़े सात करोड़ रुपये लोन लिया है। दोनों की देनदारी का बड़ा हिस्सा जुहू के विले पार्ले स्थित बंगले के लोन में जाता है। इस बंगले को खरीदने और बनाने में करीब 58 करोड़ का खर्च आया था और अब इसकी मार्केट वेल्यू 100 करोड़ से भी ज्यादा है।( 16 करोड़ के मालिक राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी से लिया है 5 लाख का लोन, पांच साल में बढ़ी 6.48 करोड़ संपत्ति )
-
हेमा मालिनी ने अपनी हायर स्टडीज पूरी की है और साल 2012 में हेमा ने उदयपुर की पदमावती सिंघानिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी डिग्री भी हासिल की है।
-
साल 2014 में मथुरा से लोक सभा चुनाव जीतने से पहले हेमा मालिनी 2003-09 और 2011-12 में दो बार राज्य सभा की सांसद भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह विदेश मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, महिला और बाल विकास मंत्रालय समेत कई विभागों की संसदीय समितियों की सदस्य रही हैं। (सनी देओल से पिता धर्मेद्र को है ये शिकायत, कहा-एक छत के नीचे रह कर भी हम करीब नहीं )
-
हेमा मालिनी 1 अरब 1 करोड़ 95 लाख नकदी, गहने, फिक्स डिपॉजिट, शेयर्स हैं। हेमा के पास मथुरा में भी अपना एक बंगला है। (All Photos: Social Media)