-
हरियाणा की मशहूर डांसर-सिंगर-एक्टर सपना चौधरी इन दिनों शोहरत की बुलंदियों पर हैं। आए दिन उनके डांस वीडियो या फिर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। सपना ने कभी सलवार सूट में अपने फैंस को झूमने पर मजबूर किया तो कभी साड़ी पहन सोशल मीडिया को दीवाना बनाया। कभी शॉट्स पहन तस्वीरें शेयर कीं तो कुछ लोगों की त्योरियां भी चढ़ गईं। सपना ने लगभग अपने हर अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं। सपना चौधरी की लोकप्रियता का आलम ये है कि कभी हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में जानी जाने वालीं सपना चौधरी आज पूरे हिंदुस्तान में मशहूर हैं। आइए तस्वीरों में देखते हैं सपना चौधरी के अलग-अलग अंदाज। ( All Pics: Sapna Choudhary Instagram)
-
सपना चौधरी का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के एक छोटे से गांव में हुआ। पिता की मौत के बाद परिवार का पेट पालने की जिम्मेदारी 12 साल की सपना चौधरी के कंधों पर आ गई। छोटी सी उम्र से ही सपना ने स्टेज पर रागिनी और डांस परफॉर्म करना शुरू कर दिया।
-
सपना ने स्टेज पर अपना हुनर दिखाना शुरू किया तो कुछ पैसे भी आने लगे। धीरे-धीरे सपना की डिमांड बढ़ती चली गई और फिर वह निजी और सार्वजनिक समरोहों में आमंत्रित की जाने लगीं।
-
देखते-देखते सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर बन गईं। लेकिन उनपर अपने डांस के जरिए फूहड़ता फैलाने का भी आरोप लगा। इसके बावजूद भी सपना चौधरी आगे बढ़ती रहीं।
-
समय के साथ सपना की लोकप्रियता बढ़ी। वह हरियाणा के बाहर राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी यूपी में भी स्टोज परफॉर्मेंस देने लगीं।
-
इन सबके बीच 2016 में डिप्रेशन में आकर सपना ने सुसाइड अटेम्पट किया। सपना को डॉक्टरों ने बचा लिया। यहां से सपना की किस्मत ने अलग रुख कर लिया।
-
सुसाइड की घटना ने सपना चौधरी को टीवी रियालिटी शो बिग बॉस तक पहुंचा दिया। बिग बॉस में सपना ज्यादा दिन तो नहीं टिकीं लेकिन अब पूरा हिंदुस्तान उन्हें जानने लगा।
-
शो से निकलने के बाद सपना को फिल्में ऑफर होने लगीं। सपना को अब दूर दराज के राज्यों में भी प्रोग्राम के लिए बुलाया जाने लगा। सपना अब एक जानी मानी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं।
-
सपना की लोकप्रियता को देखते हुए राजनीति के मैदान ने भी उन्हें अपनी तरफ खींचा।
पहले सपना के कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आई तो फिर बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। -
कभी मजबूरी में स्टेज पर उतरने वाली 12 साल की सपना चौधरी आज हिंदुस्तान की मशहूर शख्सियतों में शुमार हो चुकी हैं। माना जाता है कि सपना चौधरी आज प्रति घंटे लाख रुपए के हिसाब से स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं।
