-
कहते हैं प्यार और वार में सब कुछ जायज होता है। इश्क वो समंदर है जहां न जाति देखता है न मजहब, न दूरियां देखता है और संस्कृति। सच्चे प्यार करने वालों को मिलाने के लिए सारी कायनात एक हो जाती है। फिर चाहे कोरोना वायरस का कहर हो या देशभर में लागू लॉकडाउन हो। True Lovers को एक होने से कोई भी दीवार नहीं हो सकती है। ये वाक्या सच भी हो गया। हाल ही में कोरोना और लॉकडाउन की इस कठिन घड़ी में हमारे देश के एक युवक निरंजन कश्यप ने सात समंदर पार वाली एक महिला से शादी की है। इस दौर में जहां कई लोगों की शादियां कैंसिल हो चुकी हैं लेकिन इस कपल के लिए यह लॉकडाउन लकी साबित हुआ। जानिए कैसे शुरू हुई इनके बीच मोहब्बत। (All Photos- Instagram)

हरियाणा के रोहतक जिले से ताल्लुक रखने वाले निरंजन कश्यप और मेक्सिको (Mexico) की महिला DanIta ZahoRy से शादी रचाई है। निरंजन ने बताया कि 17 फरवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के लिए आवेदन किया था, जिसमें 30 दिन का नोटिस था जो कि 18 मार्च को समाप्त होना था, लेकिन 19 मार्च को लॉकडाउन शुरू हो गया, इसलिए हमारी शादी नहीं हो सकी। इसके बाद हमने जिला कलेक्टर को एक आवेदन प्रस्तुत किया जिसके बाद उन्होंने हमारी शादी का आयोजन किया। -
जनसत्ता से बातचीत के दौरान DanIta ZahoRy ने बताया दोनों पहली बार इंदिरा गांधी एयरपोर्ट मिले थे। तब मालूम न था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब वे भारत में ही अपना आशियाना बनाएंगी।
-
17 नवंबर साल 2017 ही वो दिन है जब दोनों एक दूसरे से टकराए थे। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और बाद में यही दोस्ती प्यार में बदलेगी। अब ये दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

निरंजन की पत्नी DanIta ZahoRy का कहना है कि दोनों की बातचीत एक Language Learning App के जरिए शुरू हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच जबरजस्त बॉन्डिंग बनने लगी। -
5 साल के लंबे अफेयर के बाद अब जाकर दोनों ने शादी की है। निरंजन से शादी कराने के लिए DanIta अपनी मां के साथ 11 फरवरी 2020 को भारत आईं थीं। दोनों की शादी में परिवार वालों की सहमति थी।
-
12 अप्रैल 2020 को दोनों ने कानूनी की सहायता से अपने रिश्ते पर ऑफीसियल मुहर लगाई।