-
आईपीएल 2022 (IPL 2022) का खिताब गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने जीता है। टीम के हेड कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा (Ashish Nehra) हैं। क्रिकेट में तो आशीष नेहरा की परफॉर्मेंस की तारीफ होती हैं लेकिन अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह भी काफी दिलचस्प है, खासकर उनकी लव स्टोरी।
-
आशीष नेहरा रुश्मा से पहली बार 2002 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान मिले थे। वह पहली ही नजर में उन्हें दिल दे बैठे थे।
-
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ने लगा।
-
कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। करीब 7 साल तक दोनों ने चोरी छिपे एक-दूसरे को डेट किया।
-
23 मार्च 2009 को आशीष ने शादी करने का प्लान बनाया और यह प्लान उन्होंने 15 मिनट में बनाया था। इसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।
-
15 मिनट में शादी का प्लान बनाने के बाद उन्होंने अपने घर पर इसकी जानकारी दी और एक हफ्ते में ही शादी करने का तय कर लिया।
-
इसके बाद रुश्मा अपनी मां के साथ दिल्ली आईं और दोनों ने 2 अप्रैल 2009 को दोनों ने शादी कर ली थी।
-
अब आशीष और रुश्मा के दो बच्चे आरुष नेहरा और एरियाना नेहरा हैं। (All Photos: Rushma Nehra Instagram)