-
पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी बेहतर थी, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ दुखद थी। हालांकि, एनआरआई हसबैंड प्रिंस तुली से अलग होने के बाद वह अपने बेटे के साथ सिंगल मदर की लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
-
एक्स मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी अब बॉलीवुड ही नहीं लाइमलाइट से भी दूर रह कर अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं।
-
1999 में युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड बनी थीं और इसके बाद तो उनके लिए बॉलीवुड में आईं। बॉलीवुड में रहते ही उनका नाम एक समय क्रिकेट युवराज सिंह के साथ भी जुडा था।
-
साल 2008 में उन्होंने न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन से शादी कर ली। युक्ता की शादी 5 साल भी नहीं चल पाई थी।
-
युक्ता ने 2013 में अपने हस्बैंड प्रिंस तुली के खिलाफ घरेलू हिंसा का भी केस दर्ज कराया था। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज इस एफआईआर में उन्होंने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना जैसे कई और गंभीर आरोप लगाए थे।
-
बता दें कि युक्ता और प्रिंस का एक बेटा भी है, लेकिन अब बेटे की कस्टडी युक्ता के पास है।
-
युक्ता मुखी अब अपने बेटे के साथ दिल्ली में रहती हैं। उनका रेस्टोरेंट का बिजनेस है।
-
Photos: Social Media