-
हमारी दुनिया में कई ऐसे कानून हैं जो सुनने में इतने अजीब लगते हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। कुछ कानून ऐतिहासिक कारणों से बने थे, तो कुछ इतने अनोखे हैं कि यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि इन्हें बनाने वाले क्या सोच रहे थे! आइए, जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे अजीबो-गरीब कानूनों के बारे में। (Photo Source: Pexels)
-
शक के घेरे में सैल्मन मछली रखना—ब्रिटेन
ब्रिटेन में एक कानून है जिसके तहत ‘संदिग्ध परिस्थितियों’ में सैल्मन मछली को पकड़ना या रखना अपराध माना जाता है। यह कानून 1986 के “Salmon Act” के तहत लागू किया गया था। (Photo Source: Pexels) -
हालांकि, संदिग्ध परिस्थितियों का सही-सही मतलब क्या है, यह कानून में स्पष्ट नहीं किया गया है। यह कानून आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। (Photo Source: Pexels)
-
बल्ब बदलने के लिए लाइसेंस जरूरी—ऑस्ट्रेलिया
विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में एक समय ऐसा था जब कोई भी व्यक्ति स्वयं बल्ब नहीं बदल सकता था। इसके लिए एक लाइसेंस प्राप्त इलेक्ट्रिशियन की जरूरत होती थी। सोचिए, अगर घर में बल्ब फ्यूज हो जाए और कोई इलेक्ट्रीशियन उपलब्ध न हो, तो क्या होगा? (Photo Source: Pexels) -
एक समय पर इसे गंभीरता से लिया जाता था। हालांकि सौभाग्य से, अब यह कानून लागू नहीं है, लेकिन कभी यह कानून लोगों के लिए परेशानी का सबब था। (Photo Source: Pexels)
-
मुस्कान बनाए रखना जरूरी—मिलान, इटली
इटली के मिलान शहर में एक पुराना कानून था, जिसके तहत लोगों को हमेशा मुस्कुराना अनिवार्य था। केवल अस्पतालों और अंतिम संस्कार के दौरान इस नियम में छूट दी गई थी। यह कानून लोगों को खुशहाल रखने के लिए बनाया गया था। (Photo Source: Pexels) -
अगर कोई बिना मुस्कान के घूमता पाया जाता, तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता था! हालांकि, यह कानून अब शायद ही लागू किया जाता हो, लेकिन यह एक दिलचस्प नियम जरूर है। (Photo Source: Pexels)
-
गुरुवार को शाम 6 बजे के बाद सार्वजनिक रूप से गैस छोड़ना गैरकानूनी—फ्लोरिडा, अमेरिका
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक अजीब कानून के अनुसार, गुरुवार को शाम 6 बजे के बाद सार्वजनिक स्थान पर हवा छोड़ना (गैस पास करना यानी पादना) गैरकानूनी माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
हालांकि, इस कानून का पालन करवाना कितना संभव था, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है! (Photo Source: Pexels)
-
रेडियो पर 35% कनाडाई संगीत बजाना जरूरी—कनाडा
कनाडा के रेडियो स्टेशनों पर एक अनोखा नियम लागू है। कानून के अनुसार, उन्हें अपने कुल प्रसारण समय का कम से कम 35% समय केवल कनाडाई कलाकारों के गानों को देना होता है। (Photo Source: Pexels) -
यह कानून देश की संगीत संस्कृति और स्थानीय कलाकारों के टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। (Photo Source: Pexels)
-
कुत्ते को घुमाना अनिवार्य—इटली
इटली के ट्यूरिन शहर में कुत्ते पालने वालों के लिए एक अजीब नियम लागू है। यहां अगर आप कुत्ता पालते हैं, तो उसे दिन में कम से कम तीन बार घुमाना जरूरी है। (Photo Source: Pexels) -
ऐसा न करने पर कुत्ते के मालिक को जुर्माना देना पड़ सकता है। यह कानून जानवरों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है। (Photo Source: Pexels)
-
टॉयलेट इस्तेमाल करने से मना नहीं कर सकते—स्कॉटलैंड
अगर आप स्कॉटलैंड में किसी के घर के दरवाजे पर दस्तक देकर टॉयलेट इस्तेमाल करने की अनुमति मांगते हैं, तो उन्हें इजाजत देनी ही पड़ेगी, क्योंक उन्हें मना करने का अधिकार नहीं है। (Photo Source: Pexels) -
यह नियम शायद मेहमाननवाजी की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया होगा। यह कानून आपको कभी भी बाथरूम संकट में नहीं पड़ने देगा! (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: पुराने जमाने के 7 सौंदर्य नुस्खे जो आज भी हैं असरदार, बिना केमिकल के निखारें खूबसूरती)
