-

ऐश्वर्या राय से लेकर अनुष्का शर्मा और ईशा देओल ही नहीं अर्जुन कपूर से लेकर रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन तक को उनके घर में उनके रील नेम से नहीं, बल्कि निकनेम से बुलाया जताा है। तो चलिए जानें, किस स्टार्स का नाम क्या है।
-
रणबीर कपूर ने बताया था कि उनकी मां नीतू कपूर उन्हें प्यार से रेमंड कहकर बुलाती हैं।
-
सोनम कपूर ने बताया था कि उनके पिता और मां उनकी लंबी गर्दन के कारण प्यार से जिराफ कहते हैं।
-
अनुष्का शर्मा का नाम ‘नुष्केश्वर’ था। बड़े होने पर उनके इस नाम को छोटा करके ‘नुश्की’ कर दिया गया। विराट कोहली अनुष्का को प्यार से इसी नाम से बुलाते हैं।
-
कार्तिक आर्यन को घर पर उन्हें प्यार से ‘कोकी’ नाम से बुलाया जाता है। सिंधी भाषा में इस शब्द का अर्थ ‘परांठा’ होता है।
-
अर्जुन कपू ने बताया था कि उनके दोस्त और परिवार के लोग उन्हें प्यार से फुबू कहते थे।
-
प्रियंका चोपड़ा को दुनिया भर में उनके फैंस प्यार से ‘पीकी’ और ‘पिगी चॉप्स’ कहते हैं, लेकिन उनके पिता उन्हें ‘मिट्ठू’ कहकर बुलाते थे। हालांकि, बाकी घर वाले उन्हें मिमी कहते हैं।
-
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ईशा देओल को बि्ट्टू नाम से बुलाते हैं।
-
ऐश्वर्या राय को उनकी मां हमेशा से गुल्लू कहकर ही बुलाती हैं।